कई बार ऐसा होता है कि रात के खाने से चावल बच जाता है और उसे सुबह बासी खाने का मन नहीं होता है। लेकिन, उसे फेंकने की भी इच्छा नहीं होती है।

रात के बचे हुए चावल का इस्तेमाल अक्सर मुश्किल लग सकता है, लेकिन इसे सुबह नाश्ते में एक मज़ेदार और स्वादिष्ट व्यंजन में बदलना बिलकुल आसान है। मिनटों में बन जाने वाले ये क्रिस्पी चावल पकोड़े बच्चों को इतना पसंद आएंगे कि वे बार-बार मांग करेंगे।

हल्की कुरकुरी बनावट और झटपट तैयार होने वाली यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि नाश्ते में भी परफेक्ट है। आइए जानते हैं इस आसान और झटपट रेसिपी की विधि।

 

चावल के पकोड़े के लिए सामग्री

 

2 कप पके हुए चावल, मैश किए हुए, तीन से चार उबाला हुआ आलू, 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो इंच अदरक का टुकड़ा, बारीक कटा हुआ, बारीक कटा हुआ 1 बड़ा प्याज, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, डीप फ्राई करने के लिए तेल, परोसने के लिए टोमैटो केचप

 

चावल के पकोड़े बनाने की विधि

 

♣ चावल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से मैश करें। अब थोड़ा सा मैश किया हुआ चावल एक कप में निकालें। बाकी के बचे हुए चावल को मिक्सर जार में डालकर एकदम स्मूथ पेस्ट लें।

♣ अब दो से तीन आलू को उबालें और फिर आलू को भी मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

 

♣ अब चावल और आलू दोनों पेस्ट को आपस में मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें।

 

♣ अब, इस मिश्रण में पीसा हुआ अदरक, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

 

♣ अब एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें। और मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से गरम तेल में डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। उसके बाद सोखने वाले कागज़ पर एक्स्ट्रा निकाल लें।

 

♣शव अब, एक सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो केचप के साथ गरमागरम परोसें।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *