मूंग दाल से बना व्यंजन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका हल्का क्रीमी टेक्सचर और सोंधा स्वाद खाने को और भी लाजवाब बना देता है। इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार पीली मूंग दाल या हरी मूंग दाल, दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा मूंग दाल न केवल पचने में आसान होता है बल्कि यह प्रोटीन से भरपूर होता है। बहुत ही कम समय पर आप इस चटनी को बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

 

मूंग दाल की चटनी बनाने की विधि

 

– सबसे पहले आप एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें।

 

– अब सूखी मूंग दाल डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।

 

– इसके बाद दाल को एक कटोरे में निकाल लें और 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

 

– भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सी के जार में डालें।

 

– अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और इमली का पल्प या नींबू का रस डालें।

 

– इसके बाद इसमें पानी मिलाकर इसे एकदम बारीक पेस्ट होने तक पीस लें।

 

– यदि आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें, और अगर पतली चाहिए तो थोड़ा पानी बढ़ा दें।

 

– अगर आप अपनी चटनी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका तड़का तैयार करें।

 

– इसके लिए एक पैन में तेल को गर्म करें और इसमें राई डालकर चटकने दें।

 

– अब इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और ताजे करी पत्ते डाल दें। गैस को बंद कर दें और इसे गरमा-गरम तड़के को पिसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें।

 

मूंग दाल चटनी बनाने के लिए खास टिप्स

 

अगर आप इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो दाल को भूनते समय उसमें एक चम्मच सफेद तिल मिला सकती हैं। इससे चटनी का फ्लेवर और बेहतर हो जाता है और यह देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगता है।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *