सर्दियों में हाथ पैर का ठंडा होना या रहना और अक्सर सुन्न हो जाना या झुनझुनाहट महशूस होना काफी सामान्य है। पर ऐसा हमेशा होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसा शरीर के किसी खास नसों के दबाव के कारण होता है। आइए जानते हैं नसों में होने वाले दबाव के क्या – क्या कारण हो सकते हैं।

नसों से जुड़ी समस्याएं होने के कारण 

1. ज्यादा देर तक बैठकर काम करना 

आजकल की नाइट शिफ्ट वर्किंग पैटर्न और मॉडर्न लाइफस्टाइल में घंटों तक काम करना एक सामान्य बात हो चुकी है, लेकिन इसका बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। एक ही जगह पर घंटों तक बैठकर कंप्यूटर पर काम करने से आपको नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। एक जगह पर लंबे समय तक बैठकर काम करने से पीठ दर्द, गर्दन दर्द और नसों में संकुचन हो सकता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन कम होता है और नसों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

2. मोटापा और फास्ट फूड

आजकल लोगों को घर के खाने से ज्यादा बाजार में मिलने वाला फास्ट फूड और तलाभुना खाना ज्यादा पसंद आता है, जो वजन बढ़ने और होने का एक बड़ा कारण है। मोटापे के कारण नसों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे नसें कमजोर होने लगती हैं।

फास्ट फूड खाने से शरीर में फैट का अवशोषण ज्यादा होने लगता है और नसों में सिकुड़न आने लगता है जिसकी वजह से नसों में खिंचाव और झुनझुनाहट होती है।

3. फिजिकल एक्टिविटी में कमी और सुस्त दिनचर्या

जो लोग दिनभर बिस्तर पर पड़े रहते हैं या एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहते हैं उनके शरीर में नसों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी का कम होना नसों को सुस्त बना सकता है और ब्लड सर्कुलेशन में बाधा पैदा कर सकता है। ऐसे में रोजाना व्यायाम और योगा जरूर करें, ऐसा करने से आपकी नसें सही रहेंगी और शरीर में ब्लड फ्लो भी बेहतर होगा।

4. फैमिली हिस्ट्री 

यदि परिवार में किसी को नसों से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आगे की पीढ़ी को भी इसका सामना करना पड़ सकता है।

5. हार्मोनल बदलाव 

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण नसें प्रभावित हो सकती हैं और इनसे जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। खासकर महिलाओं में गर्भावस्था, मासिक धर्म के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं जो नसों को प्रभावित कर सकते हैं।

 अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन                                            (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर, अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *