
मौसम में बदलाव होने के साथ कई लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश और कमजोरी की समस्या होना काफी आम बात है। बदलते मौसम में इन समस्याओं के होने का कारण शरीर के इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कारण होता है।
इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है, जिसके कारण अक्सर वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आना नॉर्मल हो जाता है। आयुर्वेद में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कई नेचुरल उपाय बताए गए हैं, जिसमें गिलोय और तुलसी का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है ।
बेहतर इम्यूनिटी के लिए तुलसी-गिलोय के फायदे
तुलसी और गिलोय दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जिनका सेवन न सिर्फ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है, बल्कि शरीर की कमजोरी दूर कर आपको बार-बार बीमार पड़ने से भी रोकती है। आइए जानते हैं इन्हें एक साथ खाने के क्या फायदे हैं-
1. पाचन को बेहतर रखता है
तुलसी और गिलोय का सेवन एक साथ करने से आपका में मदद कर सकता है। तुलसी गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाती है। गिलोय आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इन दोनों को मिलाकर लेने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत बनती है, जिससे पाचन बेहतर रहता है।
2. क्रोनिक बुखार से राहत
गिलोय का सेवन क्रोनिक बुखार में काफी फायदेमंद माना जाता है, जबकि तुलसी शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए, इन दोनों को मिलाकर लेने से बार-बार होने वाले बुखार को कम करने में मदद मिल सकती है।
3. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं
तुलसी में कफ कम करने वाले गुण होते हैं और गले की खराश से राहत दिलाती है। वहीं गिलोय का सेवन एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसलिए, बदलते मौसम में तुलसी और गिलोय का सेवन कफ दिलाने में मदद मिलती है।
4. वायरल इंफेक्शन से बचाव
तुलसी और गिलोय दोनों में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने में मदद करते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ती है। के इस रिसर्च के अनुसार, “तुलसी एक पावरफुल इम्यूनोमोड्यूलेटर के रूप में काम करती है। यह नेचुरल किलर सेल्स और टी-हेल्पर सेल्स के लेवल को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।”
तुलसी-गिलोय का सेवन
तुलसी और गिलोय का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
1. तुलसी-गिलोय काढ़ा
तुलसी और गिलोय का काढ़ा पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 5 से 6 तुलसी की पत्तियां, 1 छोटा टुकड़ा गिलोय और 1 गिलास पानी लें। पानी में तुलसी और गिलोय की पत्तियां डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह उबालें और जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें। आप इस काढ़े को दिन में एक बार सुबह खाली पेट या शाम के समय में कर सकते हैं।
2. चाय में मिलाकर
तुलसी और गिलोय का काढ़ा पीना अगर आपको पसंद नहीं है तो आप इसे चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप अपनी रोज की चाय में 3-4 तुलसी की पत्तियां और थोड़ा सा गिलोय पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।
परामर्श :
बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने वाले लोग अपनी डाइट में गिलोय और तुलसी के पत्ते को एक साथ शामिल कर सकते हैं। इससे आप की इम्यूनिटी बूस्ट होगी, इंफेक्शन से लड़ने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रहे बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसे लेने से आपको पेट में जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद
