भारतीय घरों में कपूर का बहुत महत्व है। किसी भी विशेष पूजा पाठ में या फिर रोज की पूजा पाठ में भी कपूर को जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है‌। इसके साथ ही यह कई तरीके के औषधि उपायों के रूप में भी काम आता है जैसे, अगर दांतों में कीड़े लगे हो तो,बालों में अगर जूएं हो जाए तो कपूर बहुत ही उपयोगी माना जाता है। कपूर जितना फायदेमंद है उतना ही कपूर का तेल भी। चलिए जानते हैं कपूर के तेल के फायदों के बारे में।

 

♣ कपूर के तेल के फायदे

 

फोडे-फुंसी से राहत:

फोडे-फुंसी की समस्या से परेशान लोग कपूर के तेल का उपयोग कर सकते हैं। रूई की मदद से कपूर का तेल लगाने से फोडे-फुंसी जल्दी सूख जाते हैं।

 

दाग-धब्बों से छुटकारा:

चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होने पर कपूर का तेल लगाना फायदेमंद होता है। नियमित उपयोग से दो हफ्तों में दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। कपूर और नारियल तेल मिलाकर चेहरे पर मसाज करें।

 

फटी एड़ियों का इलाज:

फटी एड़ियों के लिए कपूर का तेल बहुत प्रभावी है। इसे गुनगुने पानी में डालकर पैर डुबोने या सोने से पहले मालिश करने से राहत मिलती है।

 

बालों को मजबूती:

जो लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं, वे कपूर के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसे बालों की जड़ों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

 

जले के निशानों से छुटकारा

यदि त्वचा पर जले या कटने के निशान हैं, तो रात को सोने से पहले कपूर का तेल लगाने से निशान हल्के हो जाते हैं।

 

तनाव कम करने में मददगार:

तनाव को कम करने के लिए कपूर का तेल उपयोगी होता है। इसे माथे पर लगाकर मसाज करने से आराम मिलता है। नींद न आने पर भी इसका उपयोग करें।

 

जोड़ों के दर्द से राहत:

जोड़ों के दर्द के लिए कपूर के तेल से मालिश करना फायदेमंद है। यह मांसपेशियों के दर्द को भी कम करता है।

 

जुकाम में राहत:

सर्दी-जुकाम और फेफड़ों की समस्याओं में कपूर का तेल सूंघने से लाभ होता है। कान के दर्द में भी इसे गर्म करके कान में डालने से आराम मिलता है।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *