हमारे शारीरिक संरचना को मजबूती देने के लिए हड्डियों का विशेष महत्व है। इन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन, कई बार कैल्शियम की सही खुराक लेने के बावजूद भी शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है।

दरअसल कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स खाना काफी नहीं है, कैल्‍शि‍यम का सही ढंग से शरीर में अवशोषित होना भी जरूरी है। रोज की आदतें और अनहेल्‍दी फूड्स का सेवन करने से कैल्‍शि‍यम अवशोषण बाध‍ित हो सकता है। लंबे समय तक अनहेल्‍दी फूड्स का सेवन करने से बोन डेन्‍स‍िटी कमजोर हो सकती है और आगे चलकर ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस जैसी समस्‍याएंं भी हो सकती हैं।आइए जानते हैं क‍ि कि‍न फूड्स का सेवन करने से शरीर में कैल्‍श‍ियम की कमी हो सकती है।

 

1. ज्‍यादा कैफीन का सेवन

 

कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स और कुछ चाय में मौजूद कैफीन ज्यादा मात्रा में लेने पर कैल्शियम के अवशोषण को थोड़ा कम कर सकता है। सीमित मात्रा में कैफीन सामान्यतः सुरक्षित है, लेकिन दिनभर में कई कप कॉफी पीना हड्डियों पर असर डाल सकता है, खासकर अगर कैल्शियम का सेवन कम हो।

 

2. सोडा का नियमित सेवन

 

सॉफ्ट ड्रिंक्स में ज्यादा शुगर होती है। ज्‍यादा सोडा पीने से शरीर में कैल्शियम का संतुलन बिगड़ सकता है। ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से में कमी हो सकती है।

 

3. पालक का ज्‍यादा सेवन

 

पालक पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें ऑक्सालेट (oxalates) की मात्रा ज्‍यादा होती है। ऑक्सालेट कैल्शियम के साथ बंधकर उसके अवशोषण को कम कर सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पालक न खाएं, बल्कि इसे संतुलित मात्रा में और अन्य के साथ संतुलित डाइट में शामिल करें।

 

4. ज्यादा नमक वाली चीजें

 

बहुत ज्‍यादा नमक लेने से शरीर यूर‍िन के जरिए ज्यादा कैल्शियम बाहर निकाल सकता है। प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और अचार जैसी चीजों में सोडियम ज्‍यादा होता है। लंबे समय तक ज्‍यादा नमक वाली डाइट हड्डियों को नुकसान पहुंंचा सकती है।

 

5. अल्कोहल

 

ज्‍यादा अल्‍कोहल पीना हड्डियों के लिए हानिकारक माना जाता है। अल्कोहल शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है और विटामिन डी को भी कम कर सकता है, जो कैल्शियम अवशोषण के लिए जरूरी है। नियमित और ज्‍यादा मात्रा में अल्‍कोहल पीने से हड्डियों की मजबूती कम होती है और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ सकता है।

 

परामर्श :

 

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी लें। हड्डियों की सेहत छोटी-छोटी आदतों पर निर्भर करती है। सही संतुलन बनाए रखकर आप लंबे समय तक अपनी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                             क्वालीफाईड डायटीशियन                                       डायबिटीज एजुकेटर,अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *