अगर आपको भी पराठे खाने के बाद गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग होने लगती है तो आटा गूंथने में कुछ खास मसाले मिला लें। इस आटे के पराठे बनाकर खाएंगे तो गैस एसिडिटी कभी परेशान नहीं करेगी।

 

गैस एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आटे में मिलाएं अजवाइन

 

अजवाइन आसानी से सभी के घरों में मिल जाती है। अजवाइन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गैस एसिडिटी की समस्या को दूर करते हैं। अब जब भी आटा गूंथें उसमें 1 चम्मच अजवाइन पीसकर मिला लें। अजवाइन से पराठे का स्वाद बढ़ जाएगा और खाने में ज्यादा टेस्टी लगेगा। अजवाइन वाले आटे से बने पराठे गैस एसिडिटी की समस्या को भी दूर कर देंगे।

 

गैस में अजवाइन खाने के फायदे

 

♦ अजवाइन आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है।

 

♦ 1 चम्मच अजवाइन 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर पी लें, गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या दूर होगी।

 

♦ गैस में आराम पाने के लिए अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी लें। इस पानी को दिन में 2 बार पी लें गैस में तुरंत राहत मिल जाएगी।

 

♦ अजवाइन को रोटी, पराठा या पूरी के आटे में डालकर बनाने से खाना सुपाच्य हो जाता है। इससे खाने के बाद गैस एसिडिटी कम होती है।

 

♦ अजवाइन को भूनकर खाने पर भी पेट को राहत मिलती है, इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन भूनकर गर्म पानी के साथ खा लें।

 

♦ आप अजवाइन के पाउडर में अदरक का पाउडर मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे गैस की समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा।

 

♦ पिसी हुई अजवाइन के पाउडर को गर्म पानी में घोलकर पी लें। इससे गैस से राहत महसूस हो सकती है।

 

♦ अजवाइन की चाय ब्लोटिंग से राहत दिलाने में असरदार साबित होती है।

 

♦ आप अजवाइन और हींग भी साथ ले सकते हैं। अजवाइन और काला नमक भी गैस से राहत पाने का असरदार नुस्खा है।

जिन लोगों को इतने से भी आराम न मिले, वो लोग पुदीना, अजवाइन और हिंग का पानी पी सकते हैं।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                              क्वालीफाईड डायटीशियन                                        डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *