क्रिसमस की धूम अब भारत में भी खूब रहती है और लोग इस दिन पार्टी करते हैं और खूब मजे करते हैं। क्रिसमस पार्टी के लिए लोग अक्सर रेड-व्हाइट-ग्रीन थीम चुनते हैं और इसी हिसाब से ऑउटफिट सेलेक्ट होता है।

अगर आप भी थीम बेस्ड क्रिसमस पार्टी अटेंड करने वाली हैं, तो अपने हाथों को भी सुंदर लुक दें। अपने नाखून पर आप क्रिसमस स्टाइल वाली नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। कुछ डिजाइंस ऐसे हैं, जो आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं, इनके लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।

गोल्डन ट्री डिजाइन

सभी नाखूनों पर गोल्डन लेकिन रिंग फिंगर पर व्हाइट नेल पेंट लगाएं और फिर व्हाइट वाले पर ही ग्रीन कलर का ट्री बनाएं। बाकि नाखूनों पर भी ग्रीन पार्टिकल्स बनाएं। बस आपकी नेल आर्ट बन जाएगी और ये सुंदर लगेगी।

स्नो ब्लू नेल आर्ट

ब्लू कलर की स्नो वाली नेल आर्ट भी नाखूनों पर अच्छी लगेगी। आपको ये सिंपल नेल आर्ट बनाने के लिए ब्लू कलर की नेल पेंट पहले नाखूनों पर लगानी है और फिर व्हाइट कलर के पेंसिल नेल पेंट से स्नो बना लेना है। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। अगर ज्यादा महीन डिजाइन न बनें, तो सिर्फ व्हाइट डॉट बनाएं।

ग्रीन-गोल्डन लुक

ग्रीन-गोल्डन स्टाइल वाली सिंपल नेल आर्ट भी हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगी। पहले ग्रीन कलर की नेल पेंट लगा लें और फिर नेल्स की टिप पर गोल्डन कलर से सजाएं। इस तरह की नेल पेंट भी क्रिसमस लुक के लिए बेस्ट दिखेगी।

ब्लैक ट्री लुक

ब्लैक कलर की नेल पेंट लगाकर गोल्डन कलर से ट्री और अन्य डिजाइन बना लें। क्रिसमस पार्टी के लिए इस तरह की नेल आर्ट डिजाइन भी सुंदर लगेगी। आप चाहे तो इसे अपने स्टाइल में और भी सिंपल बना सकती हैं।

रेड लाइन डिजाइन

ट्रांसपेरेंट नेट पेंट लगाएं और रिंग फिंगर पर रेड-व्हाइट की लाइनिंग बना लें। बाकि फिंगर्स की टिप पर व्हाइट कलर से डिजाइन बनाएं। इस तरह की क्रिसमस नेल पेंट आपको एलिगेंट लुक देगी और इसे बनाना मुश्किल भी नहीं है।

 

 

By ANJALI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *