बच्चों के दांतों का पीला होना आजकल आम समस्या है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत ब्रशिंग आदतें, ज्यादा मीठा खाना, दांतों पर प्लाक जमना या पानी में फ्लोराइड की अधिकता. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है.आइए जानें दांतों को सफेद और स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियां.
पीले दांत होने के कारण:
गलत ब्रशिंग: बच्चे सही तरीके से ब्रश नहीं करते, जिससे दांतों पर गंदगी जम जाती है.
मीठा और जंक फूड: चॉकलेट, कैंडी और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन दांतों को नुकसान पहुंचाता है.
पानी में फ्लोराइड: ज्यादा फ्लोराइड दांतों पर दाग छोड़ सकता है.
प्लाक और टार्टर: दांतों पर जमा गंदगी समय के साथ पीलेपन में बदल जाती है
दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय :
1. सही ब्रशिंग आदत
बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें.
नरम ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें.
ब्रशिंग कम से कम 2 मिनट तक करें और हर कोने तक पहुंचें.
2. नमक और सरसों का तेल
एक चुटकी नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें.
यह दांतों की गंदगी हटाने और चमक बढ़ाने में मदद करता है.
3. बेकिंग सोडा का उपयोग
हफ्ते में एक बार ब्रश पर हल्का सा बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करें.
यह दांतों के दाग हल्के करने में मदद करता है (अत्यधिक उपयोग से बचें).
4. नींबू का रस
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं. नींबू के रस में नमक मिलाकर दांतों पर हल्के से लगाएं.
ध्यान रखें कि इसे रोज़ाना न करें, वरना इनेमल को नुकसान हो सकता है.
5. तिल और तिल का तेल
तिल चबाने से दांतों की सफाई होती है.
तिल का तेल ऑयल पुलिंग के लिए इस्तेमाल करें, यह बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है.
खाने-पीने में सावधानी
मीठा और चॉकलेट कम दें.
बच्चों को फाइबर युक्त फल और सब्जियां खिलाएं जैसे गाजर, सेब.
पर्याप्त पानी पिलाएं ताकि मुंह साफ रहे.
डेंटल चेकअप जरूरी
हर 6 महीने में बच्चों का डेंटल चेकअप कराएं.
अगर दांतों पर ज्यादा दाग हैं या दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।
क्या न करें :ज्यादा नींबू या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न करें.
हार्ड ब्रशिंग से बचें, इससे इनेमल खराब हो सकता है.
बच्चों के दांतों को मोतियों जैसी चमक देने के लिए सही ब्रशिंग आदत, संतुलित डाइट और घरेलू उपाय अपनाएं. समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना न भूलें. इन आसान टिप्स से आप बच्चों की मुस्कान को हेल्दी और ब्राइट बना सकते हैं
.
