फेस योगा पर कई सारे क्लासेज और रील्स आजकल चर्चा में है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि सच में फेस योगा काम करता है या नहीं।

योगविद्या का जादू आज विश्व भर में अपना परचम लहरा चुका है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग ने न सिर्फ अपनी पहचान पुख्ता की है, बल्कि विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप बना दी है। योग विद्या में ही है एक योग्यता फेस योगा इस योग से न सिर्फ खूबसूरत निखार चेहरे पर आता है बल्कि एक स्वस्थ त्वचा भी हमें प्राप्त होती है।इसके नियमित पालन से त्वचा उम्र होने पर भी ढ़ीली नहीं पड़ती, स्किन में ग्लो आता है और दाग- धब्बे और झुर्रियाँ खत्म हो जाती हैं।
आइए कुछ आसान से फेस योगा सीखते हैं

चिन लिफ्ट
छत की तरफ देखकर अपने होंठों को ‘किस’ की मुद्रा में ऊपर की ओर करें। इस पोजिशन को 5 सेकेंड तक रोकें और फिर रिलैक्स करें। इसे 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज चीन और गर्दन की चर्बी को कम करने में मदद करती है।

चेखबोन लिफ्ट
दोनों हाथों की उंगलियों से गालों को ऊपर की ओर लिफ्ट करें जैसे आप स्माइल कर रहे हों। कुछ सेकेंड तक होल्ड करें। यह एक्सरसाइज गालों की मसल्स को टोन कर जबड़े को शार्प लुक देती है।

फिश फेस
गालों को अंदर खींचते हुए मछली जैसा चेहरा बनाएं और 10 सेकेंड तक होल्ड करें। फिर रिलैक्स करें। इसे दिन में 10 बार करें। यह जबड़े और गालों की टोनिंग के लिए फायदेमंद है।

जॉ क्लींच
अपने जबड़े को कसकर भींचें और 5 सेकेंड तक होल्ड करें। इससे जबड़े की मांसपेशियों पर दबाव बनता है, जो उन्हें मजबूत बनाता है।

गर्दन रोलिंग
सिर को धीरे-धीरे घड़ी की दिशा में और फिर उल्टी दिशा में घुमाएं। इससे गर्दन और जबड़े की आसपास की मसल्स एक्टिव होती हैं।

जीभ बाहर निकालना
अपनी जीभ को जितना बाहर निकाल सकते हैं उतना निकालें और 10 सेकेंड तक होल्ड करें। यह एक्सरसाइज डबल चिन और लूज स्किन को टार्गेट करती है।

अल्फाबेट ओ और ई बोलना
‘ओ’ और ‘ई’ बोलते समय मुंह की मसल्स को स्ट्रेच करें। यह अभ्यास जबड़े की टोनिंग और फेस शेप सुधारने में मदद करता है।
इन आसान फेस एक्सरसाइज को डेली 10-15 मिनट तक करने से आप अपने जबड़े की शेप को सुधार सकते हैं। यह न केवल चेहरे की सुंदरता को निखारता है बल्कि सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है।
