21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। आज पूरे विश्व में योग ने अपना लोहा मनवाया है। बड़ी से बड़ी असाध्याय बीमारियां भी योगाभ्यास से ठीक की गई हैं या फिर उनके लक्षणों को कम करने में बहुत सहायता मिली है। ऐसे में ही कुछ योगाभ्यास ऐसे भी हैं जो दिल की बीमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है आईए जानते हैं।

 

दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद योगासन

 

ताड़ासन

 

इस आसन को करना बहुत आसान है। इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो कि हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है, जो कि पूरे शरीर में न्यूट्रिएंट्स पहुंचाने के लिए जरूरी है।

 

करने का तरीका

 

सबसे पहले एक मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

उंगलियों को आपस में फंसाकर हाथों को आपस में लॉक कर लें।

अब एड़ी को उठाते हुए अपने पैरों की उंगलियों पर खड़े होने की कोशिश करें।

सीधे खड़े होकर गहरी सांस लें।

कुछ देर में पुनः पहली पोजिशन में लौट आएं।

नोटः दिल के मरीज पैरों की उंगलियों पर खड़े होने के लिए शरीर पर अतिरिक्त दबाव न डालें।

 

सुखासन

 

यह एक तरह से ध्यान लगाने की मुद्रा है। इस आसान की मदद से मानसिक तनाव दूर होता है, , जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित रखा जा सकता है।

 

करने का तरीका

 

जमीन पर योगा मैट बिछा लें।

पैरों को क्रॉस करके यानी पालथी मारकर बैठ जाएं।

रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें।

धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें।

 

शवासन

 

हार्ट के मरीजों के लिए यह भी बहुत ही आसान आसन है, जो दिल को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इस आसन की मदद से हार्ट रेट को सामान्य करने और पूरे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

 

करने का तरीका

 

एक योग मैट बिछा लें।

इस पर पीठ के बल लेट जाएं।

हाथों और पैरों को शरीर से थोड़ा दूर फैलाकर ढीला छोड़ दें।

आंखें बंद कर लें।

पूरा ध्यान सांसों की गति पर रखें।

 

बद्ध कोणासन

 

हार्ट के मरीजों के लिए यह भी फायदेमंद आसान है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, तनाव का स्तर कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी बेहतर होती है।

 

करने का तरीका

 

जमीन पर बैठकर दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं।

दोनों एड़ियों को अपने पेल्विस के करीब लाएं।

अपनी क्षमता के अनुसार ही घुटनों को जमीन से टिकाएं।

कमर को सीधा रखकर गहरी सांसें लें।

नोटः घुटने सहजता से जितने नीचे जाते हों, उतना ही ले जाएं। जबरन घुटनों पर दबाव न डालें।

 

बालासन

 

दिल के मरीजों के लिए बालासन भी बहुत ही उपयोगी आसान है। इससे , मानसिक तनाव में कमी आती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। यही नहीं, इस आसन को करते हुए पीठ दर्द तथा थकान से भी राहत मिलती है, जो कि बाॅडी को रिलैक्स करती हैं

 

करने का तरीका

 

योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

दोनों घुटनों को आपस में थोड़ा दूर फैलाएं रखें

धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए सिर को जांघों के बीच ले जाएं।

इस दौरान सांस की गति पर नियंत्रण रखें।

कुछ देर के लिए माथे को आराम से जमीन पर टिकाएं।

दोनों हाथों को आगे की तरफ फैलाकर जमीन पर रखें।

कुछ देर बाद पुरानी अवस्था में लौट आएं।

नोटः अगर हार्ट के मरीजों के लिए नीचे की ओर झुकना मुश्किल लग रहा है, तो ज्यादा न झुकें। जितना संभव हो, उतना ही झुकें।

 

निष्कर्ष

 

दिल के मरीजों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इनकी मदद से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और सबसे बड़ी बात तनाव के स्तर में कमी आती है। इस लेख में हमने दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित योगासनों की बात की है। इसके बावजूद, कोई भी योगासन करते हुए परेशानी का एहसास हो, तो उसे न करें। बेहतर होगा कि किसी भी नई गतिविधियों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से पहले विशेषज्ञ की राय ले लें।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *