वैसे तो हिंदी में एक कहावत बहुत प्रचलित है-” एक अनार सौ बीमार” लेकिन, अगर आप रोजाना एक अनार 20 दिनों तक खाते हैं तो यह आपकी कई सारी बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आराम दिला सकता है। बस आपको वही घिसे- पिटे तरीके से अनार, अनार का जूस या अनार का रायता नहीं खाना है।बल्कि, अनार को कुछ विशिष्ट रूप से खाना है तो आईए जानते हैं अलग तरीके से अनार कैसे खाना है और उससे क्या फायदे मिलते हैं।

शरीर को जवां और चमकदार बनाने से लेकर खून की कमी को पूरा करने का गुण अनार में होता है। इन्हें अगर आप 5 चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं तो न केवल इनका स्वाद ज्यादा आता है बल्कि इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनल्स, फाइबर, आयरन, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आइए जानें इनके बारे में।

 

अनार में मौजूद पोषक तत्व और इनके फायदे

 

एक कप अनार में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। यह तनाव को कम करने मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में सूजन को भी कम करता है। यह न केवल आयरन का प्राकृतिक स्त्रोत है बल्कि शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने का काम भी करता है। एनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। पौष्टिक नाश्ते के लिए आप अनार को इन चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

 

ओट्स के साथ अनार

 

हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आप अनार के साथ फाइबर युक्त ओट्स या ओटमील भी मिला सकते हैं। इससे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके लिए आप इन्हें दूध या दही के साथ मिलाएं। साथ में ओट्स डालकर टेस्टी स्मूदी बनाएं।

 

एवोकाडो टोस्ट और अनार की सीजनिंग

 

पौष्टिक साबुत अनाज से बने एवोकाडो टोस्ट के ऊपर आप अनार के दाने डालकर खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर के साथ-साथ वसा और एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे। इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा महसूस होगा।

 

बादाम के साथ अनार

 

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बादाम और अनार को मिलाकर खाते हैं तो इससे शरीर पर चमक आती है। साथ ही शरीर लंबे समय तक जवां रहता है। यह दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके सेवन के लिए आप बादम और अनार को साथ मिलकरा स्मूदी या शेक बना सकते हैं।

 

पनीर अनार सलाद

 

पनीर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। वहीं अनार की प्राकृतिक मिठास और पौष्टिक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं।इन दोनों को साथ मिलाकर आप सलाद बना सकते हैं।

 

ग्रीक योगर्ट और अनार

 

ग्रीक योगर्ट और अनार का सेवन स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होता है, क्योंकि ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन प्रदान करता है, जबकि अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इस संयोजन का उपयोग एक नाश्ते के कटोरे, स्मूदी, या जमे हुए बाइट्स के रूप में किया जा सकता है, जो स्वाद और पोषण दोनों देता है.

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                             क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *