रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लीजिए ये दो चीज, 5 मिनट में निकल जाएगी पेट की सारी गंदगी डेस्क: कब्ज (Constipation) आजकल बहुत आम समस्या है, और इसका मुख्य कारण है – गलत खानपान, पानी की कमी और तनाव। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह गैस, सिरदर्द, पेट दर्द और बवासीर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है।अगर आप भी लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं तो दवाइयां नहीं रोटी के सहारे आप आराम पा सकते हैं। जी, हां कब्ज दूर करने के लिए अजवाइन और ओट्स को आटे के साथ मिलाने से आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी।

इस तरह तैयार करें फाइबर युक्त आटा

अजवाइन और ओट्स (जई) दोनों ही कब्ज दूर करने में बहुत असरदार माने जाते हैं। जब इन्हें गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाई जाती है तो यह रोज़मर्रा के खाने में आसानी से शामिल हो जाते हैं और लंबे समय तक पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। इसके लिए 1 किलो गेहूं के आटे में 2 बड़े चम्मच अजवाइन पाउडर 1 कप पिसे हुए ओट्स मिलाएं। इस आटे से रोज़ की रोटियां बनाएं।चाहें तो इसमें थोड़ा अलसी का पाउडर (Flax Seeds) भी मिला सकते हैं, यह कब्ज और पेट की समस्याओं में और ज्यादा फायदेमंद होगा।

अजवाइन के फायदेपाचन शक्ति बढ़ाती है और पेट की गैस, एसिडिटी व अपच से राहत देती है। आंतों की गति को सही रखती है, जिससे मल आसानी से साफ होता है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होता है, जो पेट में बनने वाली गैस को रोकता है और पेट दर्द में आराम देता है।

ओट्स के फायदे ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भरपूर होता है। यह मल को नरम बनाकर कब्ज दूर करने में मदद करता है। आंतों की सफाई करता है और पेट हल्का रखता है। इससे एसिडिटी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

 

 

 

 

 

 

By ANJALI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *