अच्छी नींद लेना हर किसी के लिए बेहद जरुरी होता है। दिनभर की भागमभाग और थकान के बाद रात को हर कोई शुकुन भरी नींद में सोना चाहता है। कुछ लोग तो बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद में सो जाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को सोने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

कुछ लोग बिना चादर ओढ़े और कम से कम कपड़े पहनकर सोना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बिना कुछ भी ओढ़े नींद नहीं आती।

 

गर्मी हो या सर्दी, इन लोगों को मौसम से कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है, तो इस बात से कि सोते समय उन्होंने कुछ ओढ़ा है या नहीं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह है, जो लोग भीषण गर्मी में भी बिना ओढ़े सो नहीं पाते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से हैं और आपके मन में भी अक्सर यह सवाल उठता है, तो आइए जानते हैं आज विस्तार से।

 

नहीं छूटती बचपन की आदत

 

सोते समय ओढ़कर सोने की यह आदत हमारे बचपन से जुड़ी होती है। दरअसल, खुद को कंबल या चादर से ढकना सर्कैडियन रिदम का एक अहम हिस्सा है। इससे हमें यह तय करने में मदद मिलती है कि हमारा शरीर कब सोने के लिए तैयार है और कब जागने के लिए। यह एत ऐसी आदत है, जो जन्म से ही विकसित हो जाती है और इसलिए बड़े होने पर भी यह वैसी ही रहती है।

 

सुरक्षा का अहसास कराता है ओढ़ना

 

ओढकर सोने की इस आदत के पीछे साइकोलॉजिकल रिजन भी छिपा हुआ है। दरअसल, कंबल की गर्माहट और कम्फर्ट हमें रात के समय में सुरक्षित महसूस कराता है। सोते समय अंधेरे की वजह से डर महसूस करना आम है और इसलिए कुछ लोग इस डर से बचने के लिए कंबल का इस्तेमाल करते है। बड़े होने पर भी यह डर वैसा ही रहता है और हमारे दिमाग को कंबल के नीचे सुरक्षित महसूस होता है।

 

ठंड से होता बचाव

 

जब हम सोते हैं, तो हमारे शरीर का तापमान गिरता है, जो रात भर गिरता रहता है। सुबह लगभग 4 बजे के आसपास यह अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाता है। यह प्रोसेस बिस्तर पर जाने से एक घंटा पहले शुरू होती है और जब हम रैपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप साइकिल में पहुंच जाते हैं, तो हमारा शरीर अपने तापमान को कंट्रोल करने की क्षमता खो देता है। ऐसे में कंबल या चादर हमें पूरी रात गर्म रखने में मदद करती है और हमें ठंड से बचाती है।

 

कंबल और अनिद्रा का भी है कनेक्शन

 

भारी कंबल के नीचे सोने से रात में अच्छी नींद आती है। कंबल एंग्जायटी और अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए भी मददगार हो सकता है।

 

अमृता कुमारी (नेशन्स न्यूट्रिशन) ‌‌‌                        क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *