पका पपीता खाने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ तो सभी को मालूम हैं लेकिन, क्या कच्चे पपीता के फायदे के बारे में जानते हैं आप? जी हां कच्चा पपीता हमारे सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसके अलावा इसमें पपैन नाम का एक एंजाइम होता है जो डाइजेशन के साथ-साथ शरीर में सूजन को भी कम करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें फ्री रेडिकल्स से बचाता है। साथ ही ये हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।
अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है।
कच्चा पपीता खाने के फायदे
ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और कब्ज से राहत दिलाने में कारगर है।
कच्चे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है। साथ ही झुर्रियां भी कम होती हैं।
कच्चा पपीता शरीर में सूजन को कम करता है। गठिया जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मददगार है।
ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचे रहते हैं। आपको वजन कम करने में आसानी होती है।
ये हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही आपके बाल तेजी से लंबे होते हैं।
ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीजों को इसे जरूर डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
कैसे करें डाइट में शामिल?
आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।
कच्चे पपीते का पराठा भी स्वादिष्ट लगता है।
इसकी सब्जी भी बना सकते हैं।
कच्चे पपीते का जूस भी फायदेमंद है।
आप कच्चे पपीते का अचार भी बना सकते हैं।
कच्चे पपीते का थोरन भी खूब पसंद किया जाता है।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद