
Yoga For Improve Bone Density : सेहतमंद शरीर से ही आप किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। एक संयमित जीवनशैली और योग व एक्सरसाइज की मदद से आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से आपको कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। समय के साथ सेहत और हड्डियों खराब होने लगती हैं। हड्डियों कमजोर होने से आपको फ्रैक्चर होने और हड्डियों के टूटने का खतरा अधिक होता है। इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस क समस्या भी हो सकती है। लेकिन योग से आप हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। साथ ही लंबे समय तक बोन डेंसिटी को बेहतर कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
बोन डेंसिटी को बेहतर करने वाले योगासन –
पश्चिमोत्तानासन (बैठे हुए आगे की ओर झुकना)
इस आसन को आप बैठकर कर सकते हैं। इससे आपके फेफड़े और पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। साथ ही पीठ और कूल्हें की हड्डियां मजबूत होती हैं। इस समस्या से तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। साथ ही मोटापे की समस्या को भी जल्द दूर किया जा सकता है। इसमें आपको नीचे जमीन पर बैठकर पैरों को सीधा रखना होता है और इसके बाद सांस को लेते हुए हाथों से पैरों की छुएं। साथ ही सिर से घुटने को छूने का प्रयास करना चाहिए।
त्रिकोणासन (त्रिकोण मुद्रा बनाना)
त्रिकोणासन से गर्दन, पीठ, कमर और पैर की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती है। इस आसन को करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है। साथ मोटापा दूर होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बना रहता है और आपको पीठ संबंधी समस्या नहीं होती है।
वज्रासन
वज्रासन एक मात्र आसन है जिसको आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। इससे पीठ का दर्द कम होता है। साथ ही पाचन क्रिया बेहतर होती है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इस आसन को नियमित करने से आपको नींद भी अच्छी आती है और मोटापे की समस्या भी नहीं होती है। इस आसन से कूल्हे, जांघ, टखने और घुटने की हड्डियों मजबूत बनती हैं।
पर्वतासन
इस आसन को करने से आपका पूरा शरीर में लचीलापन आता है। इसके साथ ही एनर्जी के स्तर में बढ़ोतरी होती है। यह आसन आपके मसल्स को टोन करने और मोटापे को दूर करने में सहायक होता है। पैरों, कंधों और हाथों की हड्डियों की कमजोरी को दूर करने और बोन डेंसिटी को बेहतर करने के लिए आप इस योगासन को रोजाना कर सकते हैं।
ताड़ासन (ट्री पोज)
ताड़ासन को करने से आपका श्वसन तंत्र बेहतर होता है। इसके साथ ही आपका शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। इसके नियमित अभ्यास से जांघे, घुटनों, टखनों, कंधों और हाथों की हड्डियां मजबूत बनती है। साथ ही रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
योगासन करने से आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही आपके प्रत्येक अंग तक ऑक्सीजन पहुंचती है। यदि आप रोजाना योग करते हैं, तो इससे आपको हड्डियों के साथ ही कई समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। योगासन करते समय यदि आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है तो इसे धीरे-धीरे करने का प्रयास करें।