ज्योति गुप्ता , न्यूट्री डाइट्स
(क्वालिफाइड डायटीशन, हैदराबाद)
सर्दियों में निमोनिया होने पर बच्चों को क्या खिलाएं? जानें 5 फूड्स, जिससे जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद
अगर सर्दियों में आपके बच्चे को निमोनिया हो जाता है, तो आप उसे इन 5 फूड्स को खिला सकते हैं। इससे बच्चे को काफी आराम मिलेगा।
निमोनिया से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बच्चों के लिए खास शीतकालीन भोजन : निमोनिया एक श्वसन विकार है। यह एक या दोनों फेफड़ों में सूजन का कारण बनता है। इसकी वजह से खांसी और गले में खराश की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, निमोनिया की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। खासकर, जब सर्दियों में निमोनिया होता है, तो व्यक्ति को ज्यादा परेशान का सामना करना पड़ता है। निमोनिया होने पर छाती में कफ या बलगम जमा हो जाता है। वैसे तो निमोनिया किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। लेकिन बच्चों में निमोनिया होने का जोखिम अधिक बना रहता है। बच्चे को सर्दियों में निमोनिया होने पर आप उसे इन चीजों का सेवन करवा सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन ज्योति से जानें-
1. बच्चों को अनाज खिलाएं
अनाज से हेल्दी कोई फूड नहीं होता है। इसलिए बच्चों को फास्ट फूड या जंक फूड खिलाने के बजाय आप उनकी डाइट में अनाज शामिल करें। सर्दियों में निमोनिया से जल्दी रिकवरी के लिए आप बच्चे को अनाज खिला सकते हैं। आप बच्चे को क्विनोआ, ब्राउन राइस, ओट्स और जौ जैसे साबुत अनाज खिला सकते हैं। इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। इससे बच्चे को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और बीमारी से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इन अनाजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2.हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं
अगर सर्दियों में आपके बच्चे को निमोनिया हो जाता है, तो आपको उसकी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। निमोनिया से जल्दी रिकवरी के लिए आप बच्चे को केल, पालक और लेट्यूस जैसी पत्तेदार सब्जियां खिला सकते हैं। इन सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजूबत बनाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इससे श्वसन संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है।
3. दही का सेवन करवाएं
दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चे को निमोनिया होने पर आप उसे दही खिला सकते हैं। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो निमोनिया का कारण बनने वाले रोगजनक के विकास को रोकने में मदद करते हैं। दही, आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और बीमारी से लड़ने में सहायता करता है। साथ ही, दही खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे शरीर निमोनिया से जल्दी रिकवरी कर लेता है।
4. विटामिन सी से भरपूर फल खिलाएं
निमोनिया से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लिए आप बच्चे को विटामिन सी से भरपूर फल खिला सकते हैं। आपको बता दें कि संतरे, जामुन और कीवी में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। इससे निमोनिया से लड़ने में भी मदद मिलती है।
5.
5. शहद खिलाएं
अगर आपके बच्चे को सर्दियों में निमोनिया हो जाता है, तो आप उसे शहद खिला सकते हैं। बच्चे शहद आसानी से खा भी लेते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। शहद निमोनिया के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। शहद सर्दी, खांसी और गले की खराश में आराम दिलाता है।