बदलते मौसम में शरीर दर्द की समस्या आम होती है। बदन दर्द होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो जाती है। खासकर बारिश के मौसम में इस प्रकार की समस्या अधिक होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। इस कारण आप इस मौसम में भी फिट रहने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
हल्दी मिश्रित दूध
मौसम बदलने के कारण अगर आपके शरीर में दर्द हो रहा है। तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें। दूध को अच्छे से गर्म कर लें। इस में हल्दी मिलाकर पीएं। इससे शरीर और कंधे का दर्द बहुत जल्दी कम हो जाएगा।
लेवेंडर तेल से मालिश
लेवेंडर आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसलिए लेवेंडर के तेल से मालिश करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। लैवेंडर का तेल आप नहाने के पानी में डालकर भी नहा सकते हैं।
अदरक का सेवन
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो दर्द और सूजन के लिए फायदेमंद होता है। आप अदरक को पीसकर पानी में उबालकर इस पानी को पी सकते हैं। आप चाहे तो अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं। या फिर आप चाहे तो अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करें और उसे भी सीधे चबा चबा कर अदरक का सेवन कर सकते हैं।
नमक से सेंकना
नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट पाया जाता है।यह दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसलिए, आप नमक की सिकाई करें, जिससे आपको दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।