सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral palsy) बच्चों में होने वाली एक लाइलाज बीमारी है जिसमें बच्चे के विकास थम जाता है और उसे कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जल्द हस्तक्षेप एवं आपसी सहयोग के द्वारा सेरेब्रल पाल्सी के मामलों में न्यूरो-मोटर विकारों में सुधार लाया जा सकता है,

सेरेब्रल पाल्सी क्या है?
सेरेब्रल पाल्सी विकारों का एक समूह है जिसमें व्यक्ति की बैलेंस और पोस्चर बनाने एवं चलने-फिरने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। सेरेब्रल पाल्सी बचपन की सबसे आम मोटर डिजीज है। सेरेब्रल का अर्थ दिमाग से जुड़ा है। पाल्सी का अर्थ है मांसपेशियों का इस्तेमाल करने में परेशानी या कमज़ोरी। सेरेब्रल पाल्सी दिमाग के असामान्य विकास की वजह से या दिमाग के विकास में रूकावट होने की वजह से होता है। जिसके चलते व्यक्ति अपनी मांसपेशियों पर कंट्रोल नहीं बना पाता।

सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण

  • सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण हर व्यक्ति में अलग होते हैं।
  • गंभीर सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति को चलने के लिए विशेष उपकरण की मदद की ज़रूरत होती है, या फिर वह बिल्कुल नहीं चल पाता और उसे जीवन भर देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।
  • वहीं दूसरी ओर हल्के सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति थोड़ा अजीब तरीके से चलता है और उसे विशेष मदद की ज़रूरत होती है।
  • सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण समय के साथ बदतर नहीं होते हैं, हालांकि व्यक्ति के जीवन में लक्षणों में बदलाव आ सकता है।
  • सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित सभी लोगों को चलने और पोस्चर में परेशानियां होती हैं।
  • बहुत से लोग इंटेलेक्चुअल दिव्यांगता का शिकार भी हो सकते हैं; जैसे दौरे पड़ने, देखने, बोलने या सुनने की समस्या; स्पाइन में बदलाव (जैसे स्कोलिओसिस); या जोड़ां की समस्याएं (जैसे सिकुड़न)

सेरेब्रल पाल्सी के प्रकार

  • मांसपेशियों में अकड़न (स्पास्टिसिटी)
  • अनियन्त्रित गतियां (डिसकिनेसिया)
  • संतुलन और तालमेल में कमी (एटेक्सिया)
  • मिले जुले लक्षण

सेरेब्रल पाल्सी के शुरूआती लक्षण

  • जब भी व्यक्ति को आराम की स्थिति से उठाया जाता है, उसके सिर की गतियों में देरी होती है और अकड़न महसूस होती है।
  • व्यक्ति शरीर में कठोरपन महसूस करता है।
  • व्यक्ति लंगड़ाकर चलता है।
  • अगर ऐसा बच्चा आपकी बाहों में है तो वह पीठ और गर्दन को फैलाता है जैसे आपको धक्का दे रहा हो।
  • उठाने पर उसकी टांगे सख्त हो जाती है, अक्सर वह टांगों को क्रॉस कर कैंची जैसा बना लेता है।
  • उनके लिए पलटना मुश्किल होता है।
  • वे अपने हाथों को एक दूसरे के साथ नहीं मिला पाते।
  • वे अपने हाथ को मुंह तक नहीं ले जा पाते।
  • वे अपने एक हाथ को फैलाते हैं जबकि दूसरे को जकड़े रखते हैं।
  • किसी एक दिशा में पलटना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता हैं
  • दोनों हाथों को एक दूसरे के साथ मिलाना मुश्किल होता है।
  • उन्हें हाथ को मुंह तक ले जाने में परेशानी होती है।

सेरेब्रल पाल्सी का उपचार
सेरेब्रल पाल्सी का कोई इलाज नहीं है लेकिन उचित हस्तक्षेप के द्वारा मरीज़ों के जीवन में सुधार लाया जा सकता है। ज़रूरी है कि उपचार जल्द जल्द शुरू किया जाए। सेरेब्रल पाल्सी का निदान होने पर डॉक्टरों की टीम मिलकर बच्चे और उनके परिवार के साथ काम करती है। और ऐसी योजना बनाती है ताकि बच्चे को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाया जा सके। आमतौर पर उपचार में दवाएं, सर्जरी, ब्रेसेज़, फिज़िकल, ऑक्युपेशन एवं स्पीच थेरेपी का उपयोग कि जाता है।

सेरेब्रल पाल्सी के कारण और जोखिम के कारक

  • जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना
  • समय से पूर्व जन्म
  • गर्भावस्था के दौरान इन्फेक्शन
  • पीलिया और कर्निकटेरस
  • आनुवंशिक दोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *