खुद को फिट रखने की इस दौर में लोग न जाने क्या- क्या जतन करते हैं। हर साल कोई न कोई नई ट्रेंड की होड़ शुरू हो जाती है। इन्हीं में से एक ट्रेंड है सुबह खाली पेट एप्पल साइडर ​विनेगर पीना। पिछले ​कुछ सालों से यह ट्रेंड काफी लोग फॉलो कर रहे हैं। वेट लॉस से लेकर इंच लॉस तक में इसे मददगार बताया जा रहा है। लेकिन फायदों की लंबी लिस्ट के बीच इसके साइड इफेक्ट्स जानना लोग भूल जाते हैं। हालांकि जब जागो तब ही सवेरा होता है, ऐसे में आप भी अगर अपने दिन कि शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर से कर रहे हैं तो इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है।

 डाइजेशन प्रोब्लेम्स

अधिकांश लोग एप्पल साइडर विनेगर को कई महीनों से पी रहे हैं लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप लगातार 15 दिनों से ज्यादा समय तक खाली पेट इस शक्तिशाली विनेगर को पी रहे हैं तो यह आपके डाइजेशन सिस्टम को खराब कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर में हाई एसिड होता है, जो पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में सूजन, गैस और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्राइटिस जैसी परेशानियां है, उनके लिए एप्पल साइडर विनेगर बड़ी परेशानी बन सकता है। 

शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

एप्पल साइडर विनेगर के सेवन के कई फायदे हैं, लेकिन ये सबके लिए एक जैसे हों, ये जरूरी नहीं है। खासतौर पर अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इसके सेवन से पहले सावधान हो जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर को स्थिर रखता है, लेकिन जब आप इसे खाली पेट लेते हैं तो इसका इफेक्ट उल्टा होता है। खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से ब्लड शुगर में तेजी से गिरावट आ सकती है। यह एक बेहद खराब स्थिति है। इससे आपको चक्कर आने के साथ ही कमजोरी और थकान भी महसूस हो सकती है।

इसोफेगस डैमेज होने का डर

एप्पल साइडर विनेगर में भारी मात्रा में एसिड होता है, जिससे इसोफेगस को नुकसान पहुंच सकता है। इससे इसोफेगस यानी ग्रासनली की परतों को नुकसान होता है। उनमें सूजन भी आ सकती है। कई बार सिकुड़न जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर का सीमित सेवन ही करना चाहिए।

 दांत के इनेमल को नुकसान

अगर आप एप्पल साइडर विनेगर को पानी में घोले बिना पी रहे हैं तो संभल जाएं, इससे आपके दांतों को भारी नुकसान हो सकता है। ये हाई एसिटिक कंटेंट आपके दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इससे दांत खराब होने के साथ ही उनका रंग पीला पड़ सकता है।

 दवाओं के साथ रिएक्शन

कुछ दवाओं के साथ एप्पल साइडर विनेगर रिएक्शन कर सकता है। अगर आप इंसुलिन, ड्यूरेटिक, डिगोक्सिन आदि की दवाएं ले रहे हैं तो हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। क्योंकि ये विनेगर इन दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                                    (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *