र्किंग वुमन का समय, घर और ऑफिस के बीच इस तरह से बीतता है कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता है। समय की ये कमी, सबसे पहले डाइट, एक्सरसाइज और नींद को प्रभावित करती है। ऐसे में स्ट्रेस बढ़ता है, हार्मोनल हेल्थ बिगड़ता है और नींद की कमी से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करनी लगती हैं। इन स्थितियों में कई बार देखा जाता है कि नाश्ता न करना थायराइड और डायबिटीज का कारण बनता है। तो, एक्सरसाइज की कमी वजन बढ़ने और पीसीओडी (PCOD) जैसी बीमारियों की ओर ले जाती है। साथ ही बढ़ता स्ट्रेस हाई बीपी और दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। तो, इस महिला दिवस पर हम वर्किंग महिलाओं के लिए कुछ टिप्स लाएं, जिनमें कम समय लगता है पर ये आपको हेल्दी (healthy tips for women’s health) रहने में मदद कर सकती हैं।

1. सुबह उठते ही 10 मिनट ऊं का ध्यान करें

वर्किंग वुमन को मेंटल स्ट्रेस इस बात का होता है कि ये वे घर और ऑफिस के बीच बैलेंस कैसे बिठाएं। लेकिन, इस काम के लिए दिमाग का शांत रहना सबसे जरूरी है और इसलिए सुबह उठते ही 10 मिनट ऊं का ध्यान करें।

2. दस मिनट बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में शहद डाल कर पिएं

इस काम के 10 मिनट बाद, 1 गिलास गुनगुने पानी में शहद डाल कर पिएं। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाने, पेट को हेल्दी रखने के साथ हार्मोनल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। ये तरीका पूरे शरीर को डिटॉक्स कर देगा।

3. नाश्ते में ओट्स खाएं

ओट्स को खाने से लेकर बनाने तक में बहुत कम समय लगता है। तो, जब तक आप शहद वाला पानी पी रहें तब तक में ओट्स बना लें। फिर, नहा कर आते ही इसे खा लें। इसका फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज और थायराइड से बचाव में मदद करेगा।

4. दिन भर में 1 फल खाएं

दिन भर में 1 फल खाना तय कर लें। ये आपके शरीर में खून की कमी के साथ कई विटामिन की कमियों से बचाएगा। कोशिश करें कि हर दिन बदल-बदल कर एक फल खाएं।

5. लंच के दौरान हैवी मील लें

महिलाएं अपने लंच के दौरान सबसे हैवी मील लें। इसमें आप रोटी, सब्जी, सलाद और दही जैसी तमाम चीजों को शामिल करें जो कि आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा।

6. ऑफिस में ही पानी लाने या किसी भी बहाने से चलें

ऑफिस में ही पानी लाने या किसी भी बहाने से चलें। क्योंकि 8 या 9 घंटे की आपकी डेस्क वाली जॉब है तो इतना बैठना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए, किसी भी वजह से चलने की कोशिश करें।

7. आई एक्सरसाइज करें

आई एक्सरसाइज करना, आपको ड्राई आई और आंखों की कई समस्याओं से बचने में मदद कर सकता है। तो, बीच में बीच में आंखों को किसी एक प्वाइंटपर देखते हुए पलकें झपकाएं।

8. शाम को स्नैक्स में मखाना खाएं

शाम को स्नैक्स में मखाना खाना, आपके शरीर में कब्ज और लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाली पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये एनर्जी बूस्टर भी है।

9. रात में डिनर हल्का लें

रात में हल्का डिनर लें। दरअसल, ऐसा करना आपको वजन बढ़ने से बचा सकता है। इस दौरान कोशिश करें कि हाई प्रोटीन डाइट, सूप या फिर उबली हुई सब्जियां खाएं।

10. सोने से पहले 30 मिनट वॉक करें

सोने से पहले 30 मिनट वॉक करना आपको स्ट्रेस फ्री महसूस करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये नींद को बेहतर बनाता है और हाई बीपी और शुगर की समस्याओं से बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *