सुपरफास्ट लाइफस्टाइल के इस दौर में सेहतमंद रहना है तो सुपरफूड्स का सेवन करना भी बेहद जरूरी है।पोषक तत्वों से संचित इन सुपरफूड्स से आपको भरपूर पोषण मिलता है।

इनमें से एक सुपरफूड है ‘कमांसी’। कमांसी को ब्रेडफ्रूट भी कहा जाता है। हालांकि ज्यादातर लोग इस शानदार सुपर फूड के बारे में नहीं जानते। अगर आप भी इसके बारे में अब तक अनजान हैं तो आज मैं आपको इसकी पूरी विशेषता बताने। आइए जानते हैं आखिर क्या है कमांसी और इसके फायदे।

कमांसी एक फल है, जो छोटे कटहल जैसा नजर आता है। अपने गुणों के कारण लोग इसे औषधि के रूप में उपयोग करते हैं। कमांसी में कई विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है। इससे शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। इसमें विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर भी होता है, जो आपकी हेल्थ सुधारने में मदद करते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इतना ही नहीं कमांसी वेट लॉस करने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के ह्रदय रोग दूर होते हैं।

कमांसी में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यही कारण है कि कमांसी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार है। इसी के साथ इसके सेवन से आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे हेल्दी माइक्रोबायोम बढ़ता है। ऐसे में शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो कमांसी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें हाई फाइबर और लो कैलोरी होती है, जो इसे वेट लॉस के लिए परफेक्ट सुपर फूड बनाती है। फाइबर के कारण लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। वहीं कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे आपका फैट बर्न होता है।

कमांसी न सिर्फ आपके दिल को सेहतमंद रखता है, बल्कि ये उसे कई रोगों से भी बचाने में मददगार है। इस सुपरफूड में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हृदय संबंधी रोगों से आपको बचाता है। कमांसी के नियमित सेवन से आपकी मांसपेशियां और नसें दोनों ही मजबूत होते हैं और सुचारू तरीके से काम करते हैं, जिससे हार्ट भी अपना काम अच्छे से कर पाता है, उसपर दबाव कम पड़ता है और आप कई रोगों से बचे रहते हैं।

कमांसी या ब्रेडफ्रूट में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। यह आपको कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है और बीमारियां होने के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।

कमांसी को कई तरह से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे उबालकर, भूनकर, तलकर या स्टीम लगाकर भी खाया जा सकता है। आप करी और सूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। पका हुआ ब्रेडफ्रूट खाने में अच्छा लगता है और इसे ताजा भी खाया जा सकता है।

अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन,                              (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *