कुछ महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिस कारण महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। आपको बता दें, यह सिर्फ वॉटर रिटेंशन के कारण होता है, जो हार्मोन के स्तर में बदलाव और अनहेल्दी चीजों के सेवन के कारण हो सकता है। पीरियड्स खत्म होने के 1 से 2 हफ्ते तक ये वजन अपनी जगह आ जाता है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये बढ़ा हुआ वजन काफी परेशान करता है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स में वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए । इन्हें फॉलो करने से वजन कम होगा और बढ़ी हुई बैली फैट से भी निजात मिलेगी। आइए जानते हैं पीरियड्स में वजन कम करने के तरीकों के बारे में।

क्रेविंग्स को कंट्रोल करें

महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले कई बार मीठा खाने के साथ चटपटा खाने की क्रेविंग्स होती है। ये फूड्स फैट से भरपूर होते हैं, जो वजन को बढ़ाने के साथ मूड को भी प्रभावित करते हैं। ऐसा हार्मोन में उतार-चढ़ाव और मूड के कारण हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को इस समय क्रेविंग्स को कंट्रोल करना चाहिए और इन अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

हाइड्रेटेड रहें

महिलाओं को पीरियड्स में वजन कम करने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए महिलाओं को पीरियड्स से पहले ही 3 से 4 लीटर पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इस कारण शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। हाइड्रेट रहने के लिए नारियल और इन्फ्यूज्ड पानी को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

नियमित एक्सरसाइज करें

पीरियड्स के दौरान या इससे पहले कई महिलाएं एक्सरसाइज कम करती है या फिर छोड़ देती हैं। इस कारण वजन तेजी से बढ़ सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए पीरियड्स से पहले और इस दौरान एक्सरसाइज में जरा सी भी कोताही न बरतें। मन को शांत करने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है। और कुछ न कर सकें तो सुबह शाम ब्रिस्टल वॉक जरूर करें।

डाइट में फाइबर को शामिल करें

पीरियड्स में वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त भोजन को अवश्य शामिल करें। फाइबर युक्त आहार के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। डाइट में पत्तागोभी, मटर, सेब, संतरा, केला, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और बादाम को शामिल करें।

कैफीन के सेवन से बचें

पीरियड्स में वजन कम करने के लिए कैफीन युक्त चीजों का हरगिज सेवन न करें। इन चीजोंके सेवन से वजन बढ़ने के साथ पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इन चीजों के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होता है और पेट में गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स में चाय और कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

तो अब पीरियड्स में आसानी से वजन कम करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं और अपनी सुडौल काया वापस लाएं।

 अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन                                            (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *