जब कभी भी फिटनेस की बात आती है, हम सीधा वेट लॉस पर फोकस करने लगते हैं। लेकिन वेट लॉस से ज्यादा जरूरी है फैट लॉस के महत्व को समझना।
अगर आप फिट और हेल्दी बनना चाहते हैं, तो मसल्स गेन और फैट गेन के बीच अंतर पता होना जरूरी है। मसल्स ग्रोथ से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बढ़ने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है।
अगर मसल्स बढ़ेंगी, तो आप कैलोरीज भी घटा सकते हैं। लेकिन बॉडी में मसल्स बढ़ रही हैं या फैट यह कैसे पता लगाएं? इसका पता लगाने के लिए कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। मसल्स ग्रोथ और फैट बढ़ने के लक्षण अलग-अलग हैं।
मसल्स ग्रोथ के लक्षण
जब मसल्स बढ़ती हैं, तो शरीर की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है और आप आसानी से एक्सरसाइज कर पाते हैं।
- अगर मसल्स बढ़ेंगी, तो शरीर के साइज में भी फर्क आएगा। मसल्स बढ़ने से शरीर ज्यादा फिट और डिफाइन्ड नजर आता है।
- मसल्स गेन करते वक्त आपको ज्यादा भूख लगती है क्योंकि मसल्स गेन करने के लिए शरीर को ज्यादा कैलोरीज की जरूरत होती है।
- मसल्स ग्रोथ हो या फैट बढ़ने की स्थिति हो, दोनों में ही कैलोरीज कंज्यूम होती हैं।
शरीर में फैट बढ़ने के लक्षण
- फैट बढ़ने के कारण पेट, हिप्स और खासकर थाइज एरिया में फैट जमा हो जाता है।
- जैसे-जैसे बॉडी फैट बढ़ता है, मसल्स सॉफ्ट महसूस होती हैं।
- फैट बढ़ने के कारण शरीर का वजन भी बढ़ता है क्योंकि फैट टिशू, मसल्स टिशू से ज्यादा डेंस या भारी होता है।
- जब फैट बढ़ता है तब बॉडी फैट अनुपात भी बढ़ता है।
- फैट बढ़ने से थकान और लो-एनर्जी का एहसास होता है।
फैट बढ़ाए बिना मसल्स ग्रोथ के लिए क्या करें?
हालांकि मसल्स गेन करने के साथ थोड़ा बॉडी फैट बढ़ना सामान्य है। खासकर जब आप बॉडी बिल्डिंग करते हैं, तब कैलोरीज की मात्रा बढ़ाने के कारण ऐसा होता है। ज्यादातर लोग फैट को कम करना चाहते हैं और मसल्स ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए आपको सही न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज पर फोकस करने की जरूरत होगी। मसल्स ग्रोथ बढ़ाने के लिए आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करें। बिना वजन बढ़ाए, मसल्स को बढ़ाने के लिए प्रोटीन इंटेक पर गौर करें और बॉडी फैट पर्सेंटेज निकालें। इस तरह आप अपने बॉडी फैट को कंट्रोल रखते हुए मसल्स गेन करके खुद को फिट रख सकते हैं।
अमृता,नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर / अहमदाबाद)