आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण डायबिटीज एक साइलेंट किलर बन गई है। भारत में करोड़ों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें ब्लड शुगर का हाई-लो होना आंखों की रोशनी जाने और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

 

अगर आप भी शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो दवाओं के साथ-साथ खान-पान में बदलाव बहुत जरूरी है। ऐसी ही एक हरी पत्तेदार सब्जी है पोन्नगंती करी जो डायबिटीज कंट्रोल करने में बेहद असरदार मानी जाती है।

 

क्या है पोन्नगंती करी?

इसे गरमा साग या पोन्नगंती कूरा भी कहते हैं। इसमें विटामिन A, C, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं।

 

पोन्नगंती करी खाने के 3 बड़े फायदे: 

 

1. ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून में शुगर की मात्रा को धीरे-धीरे रिलीज करने में मदद करते हैं। रोजाना इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

 

2. इम्यूनिटी मजबूत और इंफेक्शन से बचाव

हरी पत्तेदार होने की वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।

 

3. घुटनों के दर्द और वजन घटाने में फायदेमंद

इसमें कैल्शियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो घुटनों के दर्द और जोड़ों की सूजन में आराम देते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

 

कैसे करें सेवन?

आप इसे पालक की तरह दाल में, सब्जी के रूप में या सूप बनाकर खा सकते हैं। सर्दियों में हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। डायबिटीज के मरीज कोई भी नई चीज डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *