कल हरितालिका तीज व्रत पूजा है।शिवप्रिया माँ पार्वती के सबसे विकट और घोर तपस्या से महादेव को पाने की संकल्प इच्छा का व्रत है हरितालिका तीज। कहते हैं इस व्रत को करने वाली स्त्री सदा सुहागन रहने का वरदान पाती है।

भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को करती हैं। ऐसे में व्रती महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता तो जरूरी है। तो आइए जानते हैं 24 घंटे के इस निर्जला व्रत को शुरू करने से पहले महिलाओं का भोजन कैसा होना चाहिए।

तीज का व्रत निर्जला होता है, इसलिए व्रत से एक दिन पहले का भोजन बहुत महत्वपूर्ण है।

 

 क्या खाएं? 

 

💠 दिन में हल्का सात्विक भोजन – मूंग की दाल, चावल, लौकी की सब्जी, खिचड़ी, दही

💠 शाम को फलाहार – 1-2 केले, सेब, अनार और एक गिलास मीठा दूध

💠 रात में देसी घी और मिश्री/शक्कर- रात में थोड़ा सा देसी घी और मिश्री/शक्कर जरूर खाएं, इससे अगले दिन प्यास कम लगती है

 

क्या न खाएं ?

💠 ज्यादा मिर्च-मसाला, तेल में तला हुआ, प्याज-लहसुन वाला भोजन

💠 अचार, इमली, ज्यादा खट्टी चीजें

💠 चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और बाहर का खाना

 

ध्यान रखने योग्य बातें ✍️

✅ पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी धीरे-धीरे पिएं

✅ रात को एक साथ बहुत ज्यादा पानी न पिएं

✅ रात को हल्का खाकर जल्दी सो जाएं, पेट भारी न रखें

 

हल्का और सात्विक भोजन करेंगे तो व्रत आसानी से पूरा हो जाएगा और थकान भी कम लगेगी।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *