महिलाओं के श्रृंगार का सबसे पसंदीदा है लिपस्टिक और यह मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा भी माना जाता है। एक सही शेड की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को मिनटों में निखार सकती है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि लिपस्टिक लगाने के कुछ ही घंटों बाद उनके होंठ रूखे, फटे-फटे और बेजान लगने लगते हैं।आखिर ऐसा क्यों?

लिप बाम का इस्तेमाल न करना

बहुत से लोग सीधे लिपस्टिक लगा लेते हैं और लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करते। जबकि लिप बाम होंठों पर एक सुरक्षा परत बनाता है, जो नमी बनाए रखने में मदद करता है। लिपस्टिक लगाने से कुछ मिनट पहले हल्का लिप बाम लगाने से होंठ लंबे समय तक मुलायम रहते हैं।

लिपस्टिक लगाने से पहले और बाद में क्या करें?

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को साफ करें और हल्का लिप बाम लगाकर कुछ मिनट इंतजार करें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। रात में सोने से पहले लिपस्टिक पूरी तरह हटाकर मॉइस्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं, ताकि होंठ रातभर रिपेयर हो सकें।

सही लिपस्टिक पहचानने के तरीके

अगर आपके होंठ जल्दी ड्राई हो जाते हैं, तो ऐसी लिपस्टिक चुनें जिसमें विटामिन ई, शीया बटर, जोजोबा ऑयल, नारियल तेल या हायल्यूरोनिक एसिड जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्व मौजूद हों। क्रीम या सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक आमतौर पर मैट लिपस्टिक की तुलना में होंठों को ज्यादा आरामदायक महसूस कराती है।

इन बातों का रखें ध्यान

लिपस्टिक की वजह से होंठ ड्राई होना हमेशा लिपस्टिक की गुणवत्ता का ही दोष नहीं होता। कई बार इसकी वजह होंठों की सही देखभाल न करना, पानी की कमी या गलत प्रोडक्ट चुनना भी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से लिप्स को मॉइस्चराइज करें, समय-समय पर एक्सफोलिएट करें और अपनी स्किन के अनुसार सही लिपस्टिक चुनें, तो होंठ लंबे समय तक मुलायम, स्वस्थ और खूबसूरत बने रहेंगे।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *