
आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ती नजर आ रही है, जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं और काफी कुछ अपनाने के बाद भी दिक्कतें ठीक नहीं होती है और देखते ही देखते ही थायराइड काफी ज्यादा बढ़ जाता है इसको ठीक करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए, वरना आपकी दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है.
ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी हो जाता है. थायराइड शरीर की मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, हार्मोन बैलेंस और कई जरूरी शारीरिक चीजों को भी खराब करता है. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी चीजों को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
थायराइड को मैनेज करने के लिए 5 खास चीजें
1. अंडा
अगर आप बढ़ते थायराइड को मैनेज करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में रोजाना अंडे को शामिल करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ को ठीक रखने में मदद करता है. सेलेनियम थायराइड हार्मोन के मेटाबॉलिज्म में भूमिका निभाता है
2. दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स
दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को भी आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं. दही सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है.
3. खरोट और नट्स
अखरोट और नट्स को भी आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है. अखरोट, बादाम और अन्य नट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. जो हेल्थ के लिए जरूरी है.
4. दालें और साबुत अनाज
दालें और साबुत अनाज भी थायराइड के मरीजों के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. थायराइड को मैनेज करने वाली डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए.
5. फल और सब्जियां
आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. सेब, संतरा, अमरूद, पपीता, बेरीज जैसे फल और गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, पालक जैसी सब्जियों को आपको खाना चाहिए.
