प्रेगनेंसी के दौरान हर एक पल को खुशनुमा और यादगार बनाने की ख्वाहिश हर महिला को रहती है।लेकिन, शारीरिक बदलाव और मानसिक अस्थिरता और आने वाले बच्चे की चिंता इन सब पर हावी हो जाता है और महिलाएं तन और मन दोनों से सुस्त होने लगती हैं। लेकिन, एक अच्छा और हेल्दी मॉर्निंग रूटीन न सिर्फ आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकती है, बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रखने में भी मदद कर सकती है।

 

अगर आप भी अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को खुशनुमा और एक्टिव बनाना चाहती हैं, तो सुबह की शुरुआत इन आसान स्टेप्स के साथ करें।

 

सुबह धीरे-धीरे और आराम से सोकर उठें

 

सुबह आंख खुलते ही बिस्तर से अचानक झटके के साथ कभी न उठें। जब आप सोकर उठती हैं, तो शरीर का ब्लड प्रेशर कम होता है, जिससे अचानक उठने पर चक्कर आ सकते हैं।

आंख खुलने के बाद बिस्तर पर ही 2 मिनट आराम से बैठें, थोड़ी स्ट्रेचिंग करें और फिर धीमी गति से पैर नीचे रखें। यह छोटी सी आदत आपको सुबह के चक्कर और कमजोरी से बचाएगी।

गर्भावस्था के दौरान बेहतर नींद और आराम के लिए सही सपोर्टिव पिलो का इस्तेमाल करें।

 बिस्तर पर ही लें छोटी सी लाइट डाइट

प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में खाली पेट रहने से एसिडिटी और मतली की समस्या काफी बढ़ जाती है। इससे बचने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप सोकर उठते ही सबसे पहले कुछ बहुत हल्का खाएं।

अपने बेडसाइड टेबल पर रात को ही कुछ सादे बिस्कुट, टोस्ट या भुने हुए मखाने रख लें। उठने के तुरंत बाद इन्हें खाने से पेट का एसिड शांत होता है और मॉर्निंग सिकनेस में तुरंत आराम मिलता है।

 

खुद को हाइड्रेट करना न भूलें

 

बिस्तर से उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी या सादा पानी पीएं। रातभर सोने के बाद शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। सुबह-सुबह पर्याप्त पानी पीने से डाइजेशन अच्छा रहता है और प्रेग्नेंसी में होने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

अगर आपको सादा पानी पीने में दिक्कत हो, तो आप इसमें थोड़ा सा पुदीने का रस या नारियल पानी भी शामिल कर सकती हैं।

 

प्रेगनेंसी में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

 

हल्की वॉक और फ्रेश एयर का जादू

 

हाइड्रेट होने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए खुली हवा में हल्की वॉक जरूर करें। सुबह की ताजी हवा और हल्की धूप से शरीर को नेचुरल विटामिन डी मिलता है, जो आपके और बच्चे की हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

सुबह की वॉक से शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन्स’ रिलीज होते हैं, जो आपके मूड को फ्रेश करते हैं और रात की बची-खुची सुस्ती को पूरी तरह दूर भगा देते हैं।

 

एक हेल्दी और भरपूर नाश्ता

 

आपके दिनभर की एनर्जी इस बात पर निर्भर करती है कि आपका नाश्ता कैसा है।

प्रेग्नेंसी में नाश्ता कभी भी स्किप न करें।

♥  अपनी सुबह की डाइट में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करें। आप नाश्ते में ओट्स, दलिया, पोहा, उबला हुआ अंडा, मूंग दाल चीला या ताजे फलों के साथ मुट्ठी भर भीगे हुए बादाम और अखरोट ले सकती हैं।

यह आपको लंबे समय तक फुल रखेगा और वजन को भी हेल्दी तरीके से मेंटेन करेगा।

 

दिन की शुरुआत करें इस पोषण से भरपूर और स्वादिष्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट डाइट के साथ।

एक बेहतर मॉर्निंग रूटीन आपके पूरे दिन को बदल सकता है। हर महिला की प्रेग्नेंसी और उसके शरीर की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए अपनी रूटीन में कोई भी बड़ा बदलाव करने या एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सुबह के इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाएं, तनाव से दूर रहें और इस खूबसूरत सफर का पूरा आनंद लें!

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *