ताड़गोला, जिसे आइस एप्पल या ताड़ी फल भी कहा जाता है,भारत का एक मौसमी फल है जो गर्मियों में खास तौर पर खाया जाता है। ताड़गोला में पानी की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है, जिसके कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी इसे शीतल प्रकृति वाला फल माना जाता है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है। पाचन तंत्र के लिए ताड़गोला के फायदे जानने के ल‍िए हमने से बात की।

 

1. पेट को ठंडक म‍िलती है

 

ताड़गोला की सबसे बड़ी खासियत इसकी शीतल प्रकृति है। गर्मियों में जब शरीर और पेट में गर्मी बढ़ जाती है, तब इसका सेवन ठंडक का एहसास दिला सकता है। यह पेट की जलन और गर्मी से जुड़ी असहजता को कम करने में मदद कर सकता है।

 

2. शरीर को हाइड्रेट रखता है

 

डिहाइड्रेशन का असर पाचन क्रिया पर भी पड़ सकता है। होने पर कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ताड़गोला में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन क्रिया को सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकती है।

 

3. कब्ज से राहत म‍िलती है

 

ताड़गोला में थोड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर मल को नरम बनाने और उसकी गति को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।

 

4. एसिडिटी और पेट की जलन कम होती है

 

गर्मियों में कई लोगों को और की शिकायत रहती है। ताड़गोला की ठंडी तासीर पेट को आराम पहुंचाने में मदद कर सकती है। इसका सेवन पेट में होने वाली असहजता और गर्मी को कम करने में सहायक माना जाता है।

 

5. पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट म‍िलता है

 

ताड़गोला हल्का और आसानी से पचने वाला फल माना जाता है। भारी और तले-भुने खाद्य पदार्थों की तुलना में यह पेट पर कम दबाव डालता है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पाचन तंत्र को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ता।

 

ताड़गोला खाने का सही तरीका

 

ताजा ताड़गोला सीधे खाया जा सकता है।

इसे फलों की सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।

गर्मियों में इसे शाम के स्नैक के रूप में खाना अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

किन लोगों को रहना है सावधान? 

 

डायब‍िटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में खाएं और डॉक्टर की सलाह लें।

अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को पेट संबंध‍ित समस्‍या हो सकती है।

हमेशा ताजा और साफ ताड़गोला ही खरीदें और खाएंं।

 

न‍िष्‍कर्ष:

 

ताड़गोला का सेवन करने से पेट को ठंडक म‍िलती है, शरीर हाइड्रेट रहता है, कब्‍ज से राहत म‍िलती है, एस‍िड‍िटी और पेट की जलन से राहत म‍िलती है और डाइजेशन को सपोर्ट म‍िलता है

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *