सर्दी अब पूरी तरीके से जा चुकी है और गर्मी ने दस्तक दे दिया है। लेकिन, अभी भी दिन के समय में गर्मी और रात के समय में हल्की सर्दी का एहसास हो ही रहा है। ऐसे में इस बदलते मौसम में शरीर का तापमान बार-बार काम और ज्यादा होने की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर इसका काफी असर जरूर पड़ता है। आईए जानते हैं इस बदलते मौसम में हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है और कैसे हम अपना बचाव कर सकते हैं।

 

खांसी, बुखार और गले में खराश

 

दिन के समय गर्मी और शाम के समय अचानक ठंडा मौसम होना आम बात है. इस तरह के बदलते मौसम से शरीर में कन्फ्यूजन होती है. जिस वजह से सर्दी, गले में खराश औऱ बुखार की समस्या बढ़ने लगती है. तापमान में अचानक बदलाव की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है. इस मौसम के दौरान खास सावधानी रखनी चाहिए.

 

इम्यून सिस्टम कमजोर

 

बदलते मौसम की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. बदलते मौसम में लोग बुखार के साथ पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. दवा और आराम करने से बुखार ठीक हो सकता है.

पानी का सेवन

 

बदलते मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. कुछ लोग गर्मी लगने पर पानी पीते हैं, लेकिन शाम को ठंड लगने पर पानी पीना कम कर देते हैं. ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लें. ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. खासकर रात के समय आइसक्रीम और ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए.

कपड़ों का चुनाव

 

बदलते मौसम में कपड़ों का चुनाव भी सही से होना चाहिए. दिन के समय आप हल्के कपड़े पहन सकते हैं. वहीं शाम को घर से निकलते समय हल्का जैकेट कैरी कर सकते हैं. शरीर को ठंडा हवा से बचाना बेहद जरूरी होता है.

 

एक्सरसाइज

 

इस मौसम में फिट और स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज, योग करना चाहिए. योग करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसके अलावा नींद पूरी लेना भी जरूरी है.

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *