
अक्सर ही लोग जाने-अनजाने सुबह उठते ही कुछ ऐसी गलतियां Morning Mistakes करते हैं जो दिल का दौरा आने की वजह बन जाते हैं. सुबह का समय क्रिटिकल होता है. इस समय शरीर की बायलॉजिकल क्लॉक रेग्यूलेट होती है, एकसाथ कई काम कर रही होती है और अगर यह प्रभावित हो तो दिल की सेहत पर दबाव डालती है. वहीं, इस समय हार्मोनल स्ट्रेस सबसे ज्यादा होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ते भी देर नहीं लगती है. इसीलिए सुबह के समय खासतौर से कुछ कामों को करने से परहेज करना चाहिए और अपने दिन की शुरुआत इन गलितयों के साथ नहीं करनी चाहिए वर्ना हार्ट अटैक आ सकता है.
सुबह की वो गलती जिससे आ सकता है हार्ट
उठते ही एकदम से फिजिकली एक्टिव हो जाना :
सुबह की सबसे बड़ी गलती है एकदम से फिजिकल एक्टिविटी करने लगना या एक्टिव हो जाना जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. सुबह उठकर पलंग से एकदम से उतरना और कोई भारी-भरकर एक्टिविटी करना दिल पर दबाव डालता है.
खराब ब्रेकफास्ट :
सुबह की डाइट का सही होना जरूरी है. अगर सुबह के समय सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर चीजें खाई जाएं जिनमें पोषक तत्व कम होते हैं तो इससे प्लाक का बिल्ड अप बढ़ता है और स्ट्रेस में इजाफा होता है. इसका असर दिल पर नकारात्मक तरीके से पड़ता है.
सुबह स्ट्रेस ट्रिगर होना :
अगर सुबह उठते ही आप बहुत एकदम से बहुत स्ट्रेस (Stress) लेने लगते हैं तो इससे शरीर की बायलॉजिकल क्लॉक पर असर पड़ता है. इससे दिल पर दबाव बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
♦अपने दिन की शुरुआत धीमी गति से करें. हड़बड़ी मचाने से परहेज करें.
♦हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें. सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं.
♦तनाव से परेशान रहते हैं तो सुबह मेडिटेशन कर सकते हैं.
♦अपने स्लीप पैटर्न को अच्छा रखना भी बेहद जरूरी होता है.
♦हेल्दी डाइट पर ध्यान दें. नाश्ते में खासतौर से फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें.
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर – अहमदाबाद
