अंकुरित मूंग या फिर अंकुरित चने आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, इस बारे में तो कई लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित मेथी के फायदों के बारे में सुना है?

अंकुरित मेथी का सेवन करने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानने के बाद आप भी अंकुरित मेथी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेंगे। आइए अंकुरित मेथी यानी स्प्राउटेड फेनुग्रीक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

 

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद-

क्या आप ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप अंकुरित मेथी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। अंकुरित मेथी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंकुरित मेथी खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा।

 

गट हेल्थ सुधारे – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित मेथी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। यानी कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अंकुरित मेथी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो भी अंकुरित मेथी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

 

मिलेंगे फायदे ही फायदे-

अंकुरित मेथी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में और दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट मुट्ठी भर अंकुरित मेथी का सेवन किया जा सकता है। लिमिट में रहकर ही अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                            क्वालीफाईड डायटीशियन                                      डायबिटीज एजुकेटर,अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *