क्या आप जानते हैं कि पेशाब के रंग से सेहत का पता लगाया जा सकता है? आइए जानते हैं कि किस रंग का पेशाब नॉर्मल होता है और अलग-अलग रंग के पेशाब का क्या मतलब है।

 

पेशाब का रंग और हेल्थ से कनेक्शन

अक्सर ही लोगों को पता ही नहीं होता है कि यूरिन का नॉर्मल कलर कौन सा होता है साथ ही किस रंग का पेशाब नॉर्मल है और पेशाब के रंग से किन-किन बीमारियों का पता चलता है.

 

♦ संतरी पेशाब – एंबर या संतरी रंग के पेशाब का मलतब है कि आपका शरीर जरूरत से ज्यादा डिहाइड्रेटेड है. कुछ दवाइयों के सेवन से या फिर विटामिन से भी इस तरह का रंग आ सकता है. लेकिन, अगर रोजाना ही इस रंग का पेशाब आता है तो इसे इग्नोर करने की गलती ना करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

 

♦ ट्रांसपेरेंट पेशाब – अगर पेशाब एकदम ट्रांसपेरेंट नजर आता है तो इसका मतलब हो सकता है कि आप पानी बहुत ज्यादा पीते हैं. इससे शरीर के सॉल्ट डाइल्यूट होकर पेशाब के साथ बाहर निकल सकते हैं. ऐसा कभी-कभी हो तो ठीक है लेकिन ऐसा पेशाब अगर रोज-रोज आए तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है. डायबिटीज, दिल, लिवर और किडनी की बीमारियों के मरीज जब डाइर्यूटिक्स पर होते हैं तो उन्हें इस रंग का पेशाब आ सकता है.

 

♦ गहरे पीले रंग का पेशाब – डार्क यूरिन (Dark Urine) का मतलब है कि व्यक्ति पानी कम पी रहा है, शरीर कोंसंट्रेटेड यूरिन बना रहा है और यह डिहाइड्रेशन का शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसे में पानी की मात्रा बढ़ाना जरूरी होता है. इसके अलावा पीलिया में भी इस रंग का पेशाब आ सकता है.

 

♦ पेशाब में झाग – पेशाब में थोड़ा बहुत झाग आना नॉर्मल होता है. अगर तेजी से पेशाब किया जाए तो पेशाब में थोड़ा बहुत झाग आ सकता है. लेकिन, अगर बहुत ज्यादा झाग नजर आ रहा है तो इसका कारण किडनी की समस्या या पेशाब में प्रोटीन की लीकेज हो सकता है.

 

♦ दूधिया पेशाब – अगर पेशाब मिल्की या दूधिया नजर आ रहा है तो यह किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. अगर मिल्की पेशाब के साथ ही बुखार आ रहा है या फिर पेशाब करने में जलन होती है तो यह यूटीआई का लक्षण हो सकता है.

 

♦ लाल रंग का पेशाब – अगर लाल, गुलाबी या फिर पेशाब में खून नजर आए तो यह गंभीर समस्या की तरफ इशारा है. यह मूत्रनली की चोट या फिर पथरी के कारण हो सकता है. इसमें तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

 

♦ हल्का पीला पेशाब – पेशाब का नॉर्मल रंग हल्का पीला होता है. इस रंग का पेशाब नॉर्मल और हेल्दी माना जाता है. इसका मतलब है कि आपका शरीर पूरी तरह हाइड्रेटेड है और इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस करता है.

 

नोट:

हल्के पीले रंग का पेशाब ही नॉर्मल होता है और अगर इसके अलावा किसी और रंग का पेशाब आ रहा है तो यह चिंता का विषय हो सकता है.

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                              क्वालीफाईड डायटीशियन                                        डायबिटीज एजुकेटर – अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *