हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन, अक्सर बच्चे इसका साग या सूप पीना पसंद नहीं करते। फिर बनती है पालक पनीर की रेसिपी और लगभग हर घर में यही गलती दोहराई जाती है। पालक और पनीर का कॉम्बिनेशन पौष्टिकता के आधार पर सही नहीं है। इसलिए आज हम बनाएंगे पालक और चना की सब्जी।

 

पालक एक ऐसा सब्जी है, जिसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। कई महिलाएं बच्चों के लिए पालक पराठा, पूड़ी या पकौड़ी बनाती हैं। लेकिन अब आप अपने बच्चों के लिए पालक चना की सब्जी भी बना सकती हैं। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें पालक का कड़वापन छिपा रहता है। आइए जानते हैं पालक चना की सब्जी बनाने की विधि।

 

पालक-चना की सब्जी बनाने की विधि

 

– सबसे पहले पालक को उबाल लें।

 

– फिर इसे छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें और ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें।

 

– तैयार पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें।

 

– अब गैस चालू करें और कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।

 

– जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

 

– इसके बाद लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

 

– थोड़ा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।

 

– अब पालक और दही की प्यूरी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

 

– अंत में प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं।

 

– 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करें और सब्जी को सर्व करें।

बेशक स्वाद और पोषण से भरा यह लजीज रेसिपी आप आज ही ट्राय करेंगे।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                            क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर,अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *