साधारण कॉफी में मौजूद कैफीन और घी के हेल्दी फैट्स मिलकर आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं. इससे खाने की भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं. नियमित रूप से घी वाली कॉफी पीने से पेट की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे कम होती है और वजन संतुलित रहता है।सर्दियों की ठंडी हवा अक्सर स्किन की नमी छीन लेती है और स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है. घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं. रोजाना घी वाली कॉफी पीने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और ड्राईनेस दूर होती है.
देसी घी की तासीर गर्म होती है, और जब इसे ब्लैक कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है. सर्दियों में यह आपको बार-बार ठंड लगने या बीमार पड़ने से बचाता है.
कुछ लोगों को कॉफी पीने से एसिडिटी या पेट में जलन महसूस होती है. घी इसमें एक तरह का लुब्रिकेंट का काम करता है, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है. यह कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है.
साधारण कॉफी पीने के बाद अक्सर थोड़ी देर में एनर्जी कम होने लगती है. लेकिन घी के साथ कॉफी पीने से कैफीन धीरे-धीरे शरीर में रिलीज होती है. इससे आपको सुबह से शाम तक एनर्जी महसूस होती है और आप दिनभर फ्रेश रहते हैं.
घी में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. इसके सेवन से न सिर्फ आपका दिमाग तरोताजा रहता है, बल्कि शरीर भी सर्दियों के मौसम में ज्यादा सक्रिय और मजबूत रहता है.
