सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप रोज़ाना की डाइट में कुछ हेल्दी और गर्माहट देने वाला शामिल करना चाहते हैं, तो ब्रोकली का सूप एक बेहतरीन विकल्प है।यह स्वाद में हल्का, बनाने में आसान और पोषण से भरपूर होता है।

ब्रोकली को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में ब्रोकली का गरमागरम सूप पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि पाचन भी बेहतर रहता है। आइए जानते हैं घर पर ब्रोकली का सूप बनाने का आसान तरीका।

ब्रोकली सूप बनाने के लिए सामग्री

आलू – 1 छोटा (कटा हुआ)

प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा)

लहसुन – 2-3 कलियां

पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 2 कप

दूध या फ्रेश क्रीम – 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल या मक्खन – 1 छोटा चम्मच

ब्रोकली सूप बनाने का तरीका

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए ब्रोकली सूप पीना एक अच्छा ऑप्शन है। इस बनाने के लिए ब्रोकली को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके डंठल को भी छीलकर काट सकते हैं, क्योंकि इसमें भी भरपूर पोषण होता है।

एक पैन में थोड़ा सा तेल या मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें कटी हुई ब्रोकली और आलू डालकर 2-3 मिनट चलाएं, जिससे स्वाद अच्छे से आए।

अब पैन में पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और सब्जियों को अच्छी तरह उबलने दें। जब ब्रोकली और आलू नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। उबली हुई सब्जियों को मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। अगर सूप ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा गर्म पानी या स्टॉक मिलाएं।

ब्लेंड किया हुआ सूप दोबारा पैन में डालें। इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा दूध या फ्रेश क्रीम मिलाएं। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से चाहें तो थोड़ी सी काली मिर्च या हर्ब्स डालकर सर्व करें।

 

By ANJALI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *