आजकल हर कोई हेल्थ कॉन्सस हो गए हैं। अपने हेल्थ को प्राथमिकता देने वालों की लिस्ट लंबी है। ऐसे में जिस तरह हार्ट अटैक के मामलों ने लोगों को जागरूक कर दिया है, यह बात काफी संतुष्ट करती है। आइए जानते हैं उन खास 5 फूड आइटम्स के बारे में जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार साबित हो रहे।

1. लहसुन 

 

लहसुन एक औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है जो न सिर्फ कई बीमारियों से बचाती है, बल्कि दिल को भी सेहतमंद बनाए रखती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल तत्व, विटामिन C और B, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की आशंका कम होती है। आप लहसुन को सब्जियों में डाल सकते हैं (Food for Healthy Heart) या सुबह खाली पेट 2-3 कलियां कच्ची चबा सकते हैं।

 

2. अखरोट

 

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, प्लांट स्टेरोल और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। रोज़ाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल घट सकता है और यह दिल की धमनियों में सूजन को रोकने में मदद करता है।

 

3. एवोकाडो

 

एवोकाडो में हार्ट-फ्रेंडली मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं (Heart Health) और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। यह दिल की सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। एवोकाडो को आप स्मूदी, सलाद या टोस्ट के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

4. चुकंदर

 

चुकंदर एक ऐसा फूड है जो लगभग हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसे आप सलाद या जूस के रूप में ले सकते हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, (Food for Healthy Heart) जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और दिल की सेहत को सुधारने में सहायक होते हैं।

 

5. हरी पत्तेदार सब्जियां 

 

पालक, केल और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद विटामिन K धमनियों की रक्षा करता है और खून के थक्के बनने से रोकने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                         क्वालीफाईड डायटीशियन                                   डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *