बारिश के मौसम में थोड़ी सी ठंडक और नमी रहती है। जिससे स्कीन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लग जाती है। बारिश में बैक्टीरिया होने की वजह से चेहरे पर पिंपल, पिग्मेंटेशन, डलनेस बढ़ने लग जाता है।
इसलिए इस मौसम में अपने चेहरे पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप नेचुरल और केमिकल-फ्री उपाय ढूंढ रहे हैं, तो गुड़ से बना फेस पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
आइए हम आपको अपने इस लेख में चेहरे पर गुड़ का पैक लगाने के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे कब और कैसे लगाना है? इसके बारे में भी जानेंगे।
गुड़ फेस पैक बनाने के लिए सामान
- 1 चम्मच बारीक कसा या पीसा हुआ गुड़
- 1/2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चुटकी हल्दी
गुड़ फेस पैक कैसे बनाएं?
- सबसे पहले गुड़ को अच्छे से पीस लें ताकि पेस्ट बन जाए।
- इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं ।
- चाहें तो एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं, जो एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग गुणों से भरपूर होती है।
- इस फेस पैक को साफ चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
- 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मुलायम तौलिये से पोंछ लें।
कब और कैसे गुड़ फेस पैक को लगाएं?
- इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। इससे आपके चेहरे के पिग्मेंटेशन कम होंगे और चेहरा ग्लो करेगा।
- इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान
- गुड़ फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से जरूर धोएं।
- फेस पैक लगाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
- धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
गुड़ फेस पैक लगाने के बाद क्या न करें?
- अगर आप अपने चेहरे पर गुड़ पैक लगा रहे हैं तो आप उसके बाद कुछ घंटों के लिए मेकअप न करें। केवल चेहरे पर अपना मॉइस्चराइजर लगाएं।
- मॉइस्चराइजर लगाने के बाद फेस एक्सरसाइज करना न भूलें। इससे ब्लड सर्कूलेशन बढ़ता है।