एक स्वस्थ मस्तिष्क और निरोगी काया आजकल हर किसी के नसीब नहीं होता। जिस प्रकार समय करवट ले रहा है, मनुष्य कमजोर होता जा रहा है। संगीत का हमारे जीवन में बेहद महत्व रहा है। हमेशा से ही संगीत मन को एक अलग ही शांति और शीतलता देता आया है। यह संगीत ही है जो आपके अंदर की भावनाओं को पूरी तरीके से समझनता भी है व्यक्त भी करता है और सही मायने में एक रूप भी देता है। संगीत से हमारे मस्तिष्क में एक अलग प्रकार की सुकून की ध्वनि बजती है। यह संगीत हमारी फिटनेस के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आप कोई फिजिकल एक्सरसाइज कर रहे हैं और उस बीच में अगर मधुर संगीत धीरे-धीरे बजता है तो यह आपके शरीर की थकावट को एक नई ऊर्जा में बदल देता है। आपने गौर किया होगा जब भी नृत्य किया जाता है उसके साथ संगीत जरूर बजाया जाता है। क्या बिना संगीत के आप नृत्य की कल्पना कर सकते हैं? नृत्य एक शारीरिक क्रिया है और संगीत सुनना और गाना एक मानसिक क्रिया और जब हम संगीत के साथ नृत्य या कोई भी दूसरी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं या शारीरिक श्रम करते हैं तो हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों एक साथ एक्टिव होता है और हमारे पूरे शरीर को एक अलग ही ऊर्जा मिलती है जो अपने आप में अद्भुत है। आईए जानते हैं कि संगीत किस प्रकार हमारे शरीर पर एक प्रभावी असर डालता है

 

फिटनेस के लिए म्यूजिक का महत्व:

स्वस्थ रहने के लिए केवल आहार पर ध्यान देना आवश्यक नहीं है। म्यूजिक डाइट का उपयोग भी किया जा सकता है। जब आप मस्ती के साथ एक्सरसाइज करते हैं, तो आप अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं।

ये एक्सरसाइज पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार की होती हैं, जो ऊर्जा से भरपूर होती हैं और इन्हें करना भी मजेदार होता है। इनका एक और लाभ यह है कि इन्हें करते समय आपको एक्सरसाइज का एहसास कम और डांस का ज्यादा होता है।

 

भांगड़ा और ऐरोबिक्स का संयोजन

इस एक्सरसाइज में भांगड़ा और ऐरोबिक्स को मिलाया गया है। यह जिम में काफी लोकप्रिय हो रही है। स्मॉल डंबल्स के साथ म्यूजिक की बीट्स पर की जाने वाली यह एक्सरसाइज बेहद मजेदार होती है।

 

बॉलिरॉबिक्स एक्सरसाइज

यदि आपको डांस करना पसंद है, तो बॉलिरॉबिक्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें बॉलीवुड गानों के अनुसार हर बॉडी पार्ट के लिए एक्सरसाइज होती है। यह तनाव और अवसाद को दूर करने में मददगार है, क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ पूरे शरीर का वर्कआउट भी होता है।

 

म्यूजिकल डाइट का हेल्थ मैजिक: 

जब भी आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो बहुत धीमी आवाज में कोई ना कोई म्यूजिक या संगीत बज रहा होता है। इसका क्या कारण है इसका कारण है कि आपको वह मेंटल शूदिंग देता है जो आपको तनाव रहित करता है और आप एक रिलैक्स मूड में आते हैं। और तब जब आप खाना खाते हैं तो वह आपके शरीर को बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है। जी हाँ यह एक बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक प्रक्रिया है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                        क्वालीफाईड डायटीशियन                                  डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *