अगर आप भी नारियल खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं कि कौन से नारियल में पानी ज्यादा होगा और किसमें मलाई, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी पसंद का नारियल खरीद सकती हैं।
नारियल एक ऐसा फल होता है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए कई महिलाएं ब्रेकफास्ट में नारियल पानी पीना पसंद करती हैं। किसी को नारियल का मीठा और ठंडा पानी पसंद होता है, तो कोई नारियल की सफेद मलाई का दीवाना होता है। लेकिन अपनी पसंद का नारियल खरीद पाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। अगर आप भी नारियल खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं कि कौन से नारियल में पानी ज्यादा होगा और किसमें मलाई, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी पसंद का नारियल खरीद सकती हैंनारियल में पानी का ऐसे लगाएं पता
नारियल में पानी की मात्रा देखने के लिए आप इसमें मौजूद तीन छेद से देख सकती हैं। अगर यह छेद सिकुड़े या सूखे हुए हैं, तो इसका मतलब है कि पानी कम है। इसलिए बेहतर है कि आप इसको न खरीदें और फ्रेश छेद वाला नारियल खरीदेंकौन से नारियल में अधिक पानी
अगर आप ज्यादा पानी वाले नारियल की तलाश में हैं, तो आपको गोल दिखने वाला नारियल खरीदना चाहिए। यह नारियल हल्के और कच्चे होते हैं और इनमें से पानी भी ज्यादा निकलता है। हालांकि इसमें मलाई बहुत कम निकलती है।