आंखों से हमेशा के लिए चश्मा उतारने के आयुर्वेदिक नुस्खे

1. आयुर्वेद में कहा जाता है की जो इंसान हर रोज 1 आंवला ख़ाता है वह शरीर को होने वाली बहुत से बिमारियों से दूर रहता है। आंवला आँखो के लिए भी बहुत लाभकारी है। अपने भोजन में आंवले का इस्तेमाल अवश्य करे।

2. आँखो से चश्मा हटाने के लिए त्रिफला का प्रयोग भी फायदेमंद है। रात को एक मिट्टी के बर्तन में थोड़ी सी त्रिफला भिगो कर रखे फिर सुबह इस पानी को छान कर इससे अपनी आँखे धोए। इस उपाय को करने से आँखो की दूसरी बिमारियों के ट्रीटमेंट में भी फायदा मिलता है।

3. दस ग्राम छोटी इलायची बीस ग्राम सौंफ में मिलाकर एक साथ पीस ले। अब इस मिश्रण में से 1 चम्मच हर रोज दूध के साथ पिए। इस उपाय से आँखो की कमजोरी ठीक होने लगती है।

4. अखरोट के तेल से आँखों के आसपास मालिश करने पर चश्मे का नंबर कम होने लगता है। हर रोज इस नुस्खे को करने पर चश्मा हटाने में मदद मिलेगी। आँखो की खुजली का इलाज करने में भी ये नुस्खा असरदार है।

आँखे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद जरुरी है। ऊपर बताये गए घरेलू उपाय और देसी नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है किसी भी उपाय को करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से उसे करने का सही तरीका और उस उपाय से जुडी पूरी जानकारी अवश्य ले।

 

नेत्र रोग और दृष्टि दोषों के लिए आँखों के कुछ व्यायाम :

1. आई रोलिंग :

अपनी आँखों को घड़ी की सुई की दिशा में 10 बार घुमाएँ और 2 मिनिट के आराम के बाद उल्टी दिशा में 10 बार घुमायें। यह आँखों को स्वस्थ रखता है।

2. पेंसिल पुश-अप्स  :

आँखों की रोशनी बढाने का तरीका एक पेंसिल लें और उसके मध्य में कोई अक्षर लिखें या निशान लगायें अब इसे आँखों से सामने बाँहों की दूरी पर पकड़ें और उस निशान पर फोकस करें अब धीरे धीरे इसे नाक की ओर लायें और फोकस बनाये रखें। इसे तब तक करीब लायें जब तक यह दो भागों में न दिखाई देने लगे, और जैसे ही यह दो भागों में बंटे इसे हटा लें और थोड़ी देर आँखों को खुला छोड़ कर इधर उधर देखें। थोड़ी देर बाद पुनः इसे 4 से 5 बार दोहरायें। यह आंखों की रोशनी बढाने का सर्वोत्तम व्यायाम है।

3. कनपटी की मालिश :

आँखो की कमजोरी, अपनी कनपटी के दोनों ओर एक साथ अंगूठों से घड़ी की दिशा मे और घड़ी की विपरीत दिशा मे 20 बार मालिश करें और इसी प्रकार नाक के जोड़ और माथे के बीच में भी मालिश करें।

अमृता कुमारी –  नेशन्स न्यूट्रिशन                        (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर, अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *