कुछ घरेलू चीजों के जुगाड़ से घर में ही हर्बल हैंडवॉश बना लिया जाए। इसमें कोई केमिकल नहीं होगा तो बच्चों के लिए सुरक्षित है और उनके साथ ही आपके हाथ भी कर मौसम में मुलायम…
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला हैंडवॉश, चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो मगर उससे हाथ रूखे हो ही जाते हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए इसके हार्ड केमिकल कितने नुकसानदायक हो सकते हैं, इसका कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्यों न कुछ घरेलू चीजों के जुगाड़ से घर में ही हर्बल हैंडवॉश बना लिया जाए। इसमें कोई केमिकल नहीं होगा तो बच्चों के लिए सुरक्षित है।
घर में हर्बल हैंडवॉश बनाने के लिए आप बाजार से रीठा खरीद लें। रीठा प्राकृतिक डिटरजेंट है। पहले के समय में कई लोग इसका इस्तेमाल बालों का हर्बल शैंपू बनाने के लिए आंवला और शिकाकाई के साथ करते थे। रीठा कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल होता था। इस नेचुरल डिटरजेंट का इस्तेमाल हम हैंडवॉश बनाने में कर सकते हैं।
हैंडवाश बनाने के एक दिन पहले रीठा को रात में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन इसके बीज को निकालकर टुकड़े कर लें। अब इसको मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में गुलाब और गुलहड़ की पत्तियों के साथ गुलाब जल और ऐलोवेरा जेल डालकर दोबारा पीस लें। सभी चीजों को मिलाकर एकदम बारीक पेस्ट बनाना है। गुलाब की पत्तियों से खुशबू आएगी और गुलहड़ कंडीशनर के काम में आएगा।
आपका हर्बल हैंडवॉश तैयार है। इसका रंग हल्का सा गुलाबी होगा। अगर यह ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें पानी भी मिला सकती हैं।
(प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)