गर्मियों में बीमारियों से बचाव के लिए सही खानपान की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर गर्मी में ऐसे फूड्स और ड्रिंक का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो न सिर्फ पोषण दें, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करें। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियों की डिमांड बढ़ जाती है। पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। आपने भी कई बार पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल ड्रिंक्स और चटनी को बनाने के लिए किया होगा।
गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का रस पीने के फायदे-
1. शरीर को रखता है हाइड्रेट
पुदीने के तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पुदीने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में जिन लोगों को बार-बार प्यास लगती है, उन्हें रोजाना दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है।
2. पाचन क्रिया को बनाता है मजबूत
पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व गर्मियों के मौसम में होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाना से राहत दिलाते हैं। गर्मी में अगर आपको खाना खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, तो पुदीने की पत्तियों के रस में हींग मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
3. स्किन के लिए है फायदेमंद
गर्मी के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की प्रॉब्लम होती है। ऐसे लोगों के लिए भी पुदीने का रस काफी फायदेमंद होता होता है। पुदीने के रस पीने से स्किन को मॉश्चराइज होती है। साथ ही, यह स्किन को फ्रेश फील करवाने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के रस भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
4. वजन घटाने में मददगार
पुदीने के रस में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। गर्मी के मौसम में जो लोग मोटापा और वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। पुदीने के रस का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम को बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. जलन और सूजन को करता है ठीक
गर्मी में कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलन और सूजन महसूस होती है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी पुदीने के पत्तों का रस काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की सूजन और जलन को कम कर सकते हैं।
पुदीने की पत्तियों का रस बनाने की रेसिपी-
सामग्री की लिस्ट
- पुदीने के पत्ते- 250 ग्राम
- चीनी या गुड़ का बुरादा- स्वादानुसार
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- आधा लीटर
- नमक- स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े- सर्विंग के लिए
पुदीने का रस बनाने की विधि –
- सबसे पहले में पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धो लीजिए।
- अब मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने के पत्तों को पीस लें।
- इसी में आधा लीटर पानी, गुड़ या चीनी, नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
- अब एक गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पुदीने की पत्तियों का रस छानकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)