हम अपने रोजाना के काम में इतने व्यस्त होते हैं कि कई बार शरीर में हो रही छोटे – छोटे बदलावों और संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं जो आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी के रूप में निकलकर आती है।

और कई बार तो जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कुछ बीमारियों के तो लक्षण दिखाई भी नहीं देते। अगर आप इन बीमारियों के बारे में नहीं जानते हैं, जो बिना लक्षण के बढ़ती रहती है तो चलिए आज जान लेते हैं।

 

बिना लक्षण के बढ़ने वाली बीमारियां

 

हाई बीपीः

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसके लक्षण शुरुआती दिनों में नजर नहीं आते हैं। यही कारण है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। ब्लड वेसल्स गंभीरता से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जो भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है।

 

टाइप 2 डायबिटीजः

के अनुसार, भारत में, 18 वर्ष से अधिक आयु के अनुमानित 77 मिलियन (7.7 करोड़) लोग टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं और लगभग 25 मिलियन (2.5 करोड़) लोग प्रीडायबिटिक हैं, जिन्हें भविष्य में डायबिटीज का रिस्क बहुत ज्यादा है। वहीं, 50 फीसदी से अधिक लोग ऐसे हैं, जो अपनी डायबिटीज की कंडीशन से पूरी तरह अनजान हैं। इसी स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश के लिए डायबिटीज कितनी गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है। इस बीमारी की जानकारी न होने का एक मुख्य कारण है कि शुरुआती महीनों में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं। कई मामलों में तो व्यक्ति को डायबिटिक होने की जानकारी सालों तक नहीं होती है।

 

ऑस्टियोपोरोसिस:

यह बीमारी भी साइलेंट थीफ के नाम से जानी जाती है। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) होने पर हड्डियों में हल्का-फुल्का दर्द होता है, जिसे हम सामान्य जीवनशैली का परिणाम मानते हैं। वैसे भी हाल के सालों में लोग शारीरिक रूप से कम सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में मसल्स स्टिफनेस और हड्डियों में दर्द होना सामान्य समस्या बन गई है। इसलिए, का तभी पता चल पाता है, जब सामान्य सी चोट लगने पर भी हड्डियां फ्रैक्चर हो जाती हैं।

 

फैटी लिवरः

यह भी एक ऐसी समस्या है, जिसके लक्षणों का पता लंबे समय तक नहीं चलता है। फैटी लिवर मतलब है, लिवर के आसपास फैट का जमा होना। थोड़ा-बहुत फैट जमा होने के बावजूद लिवर अपनी गति से काम करता रहता है। जैसे-जैसे फैट की मात्रा बढ़ती जाती है, लिवर फंक्शन पर भी असर दिखने लगता है, लेकिन ऐसा होने में सालों का समय लग सकता है।

 

कैंसरः

कोलोन कैंसर, लंग कैंसर और , कुछ ऐसे कैंसर हैं,जिनके लक्षण सालों तक नजर नहीं आते हैं। कैंसर अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। अगर समय रहते इसका पता न चले, तो इसकी वजह से प्रभावित ऑर्गन और शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

 

निष्कर्ष

 

ऐसी बीमारियों की सूची बहुत लंबी है, जिसके लक्षण शुरुआती सालों में बिल्कुल न के बराबर नजर आते हैं। ध्यान रखें कि ये बीमारियां गंभीर हैं। अगर समय रहते इनका पता न चले, तो भविष्य में जानलेवा भी हो सकती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बार-बार चेकअप करवाने की सलाह देते हैं, ताकि किसी बीमारी का समय रहते पता चल सके।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *