तेंदू का फल (Persimmon) गर्मियों में मिलने वाला एक पौष्टिक जंगली फल है, जो विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। यह पेट की समस्याओं, कमजोरी, उच्च रक्तचाप, और श्वेत प्रदर (Leucorrhoea) में राहत देने के साथ-साथ शरीर को ठंडक और जबरदस्त एनर्जी देता है।

 

आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस मौसमी फल का सेवन करने के तरीके और इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

 

♣ ऊर्जा और ताकत बढ़ाए- 

क्या आपको अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आप तेंदू फल का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेंदू फल में मौजूद तत्व शरीर की ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस फल को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

 

♣ सेहत के लिए फायदेमंद-

 फाइबर रिच तेंदू फल आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी विटामिन ए युक्त इस फल का सेवन किया जा सकता है। इस फल में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। तेंदू फल कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

♣ सेवन करने का तरीका- सबसे पहले तेंदू फल को धो लीजिए और फिर इसके छिलके को हटा दीजिए। इसके बाद आप इस फल के गूदे को खा सकते हैं। पके हुए तेंदू फल का स्वाद कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। सलाद या फिर स्मूदी में भी तेंदू फल को डालकर कंज्यूम किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको ज्यादा मात्रा में तेंदू फल का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

 

तेंदू फल खाने के मुख्य स्वास्थ्य लाभ:

 

♦ इम्यूनिटी और एनर्जी: इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर में थकान दूर कर एनर्जी लाते हैं।

 

♦ पाचन में सहायक: उच्च फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

 

♦ आंखों के लिए फायदेमंद: विटामिन A की प्रचुरता के कारण, यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

 

♦ डायबिटीज में मददगार: यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है।

 

♦ पथरी में राहत: तेंदू के पके फल के सेवन से मूत्रमार्ग की पथरी टूट-टूट कर बाहर निकल सकती है।

 

  पित्त और कमजोरी को कम करे: यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और पित्त को नियंत्रित कर कमजोरी दूर करता है।

 

♦ त्वचा और हृदय की सेहत: यह हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और त्वचा के लिए भी अच्छा है.

 

सावधानी: इसे हमेशा पका हुआ ही खाना चाहिए, क्योंकि कच्चे तेंदू के फल में कड़वाहट और कसैलापन हो सकता है।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *