
स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, इनमें से ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स।
शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हमें बीमार बना सकती है. आज हम बात करेंगे विटामिन बी12 की जिसकी कमी से आपके शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बता दें कि इस विटामिन की उत्पादन शरीर में खुद से नहीं होता है इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जिसमें विटामिन बी 12 मिले. हालांकि इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप सप्लीमेंट्स की मदद ले सकते हैं. लेकिन इसके अलावा आपके किचन में मौजूद कई चीजें भी इस कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सकती हैं. अगर आप सही तरीके से इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में किसी की भी कमी होने से बचाने में भी मदद करेगा. आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक दाल की जिसको विटामिन बी12 का भंडार माना जाता है. मूंग दाल का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं. कई लोग इस दाल की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन वो इस बात से अंजान हैं कि ये स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है.
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के वेजिटेरियन सोर्स
बात करें विटामिन बी 12 की तो ये एक ऐसा तत्व है जो हमारे डीएनए बनाने और हमारी कोशिकाओं को ऊर्जा पैदा करने में मदद करता है. शरीर में इस विटामिन की कमी से एनीमिया, थकान और कमजोरी होने लगती है. ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप सप्लीमेंट्स के साथ ही ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनमें विटामिन बी12 पाया जाता है.
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए कुछ आहार स्रोत और लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि विटामिन बी12 नॉनवेज चीजों में ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में पाई जाने वाली एक दाल में भी यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
मूंग दाल का पानी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स (विशेषकर बी1, बी5, बी6, बी9-फोलेट) का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, इम्युनिटी बढ़ाने और कमजोर पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से थकान कम होती है और यह प्रोटीन, फाइबर व खनिजों से भरपूर होने के कारण शरीर को कमजोरी से रिकवर करने में बहुत फायदेमंद है।
मूंग दाल के पानी में विटामिन बी के फायदे और प्रकार:
विटामिन B12 (B12): मूंग दाल के पानी का सेवन शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।
फोलेट (B9): इसमें अच्छी मात्रा में फोलेट (321 mcg प्रति कप) होता है, जो कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए संश्लेषण (DNA Synthesis) के लिए महत्वपूर्ण है।
अन्य विटामिन: इसमें विटामिन बी1 (थायमिन), बी5 (पैंटोथेनिक एसिड), और बी6 (पाइरिडोक्सिन) भी पाए जाते हैं, जो चयापचय (Metabolism) और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
खनिज (Minerals): इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं।
बनाने का तरीका:
तीन-चार चम्मच मूंग दाल को धोकर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है, या दाल को उबालकर उसका पानी छानकर पिया जा सकता है।
मूंग दाल के पानी के मुख्य लाभ:
पाचन में सुधार: यह हल्का और पचाने में आसान होता है, जो पेट की समस्याओं को कम करता है।
वजन घटाने में सहायक: कम कैलोरी और उच्च फाइबर के कारण, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
इम्युनिटी: यह शरीर को पोषण देकर थकान और कमजोरी दूर करता है।
कैसे करें सेवन
बता दें कि आप रात को सोने से पहले एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और पानी में भिगोकर रख दें. सुबह दाल अच्छे से भीग जाएगी तो आप इस पानी का सेवन कर लें. इसके अलावा आप बची हुई दाल को प्याज, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं.
