फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने साफ कर दिया है कि फलों को जल्दी पकाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

FSSAI ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल का इस्तेमाल पूरी तरह बैन है.

 

आदेश में कहा गया है कि आम, केला, पपीता जैसे फलों को कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल से पकाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है. इससे उल्टी, त्वचा की समस्या और निगलने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

 

केमिकल घोल में फल डुबोकर पकाने की कोशिश

 

इतना ही नहीं, कुछ कारोबारी एथिफॉन जैसे केमिकल घोल में फल डुबोकर भी पकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर भी सख्त रोक है. FSSAI ने कहा है कि सिर्फ सुरक्षित तरीके से एथिलीन गैस का इस्तेमाल ही मान्य है, वो भी तय नियमों के तहत.

 

फूड सेफ्टी अफसरों को साफ निर्देश

 

अब राज्यों के फूड सेफ्टी अफसरों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों, गोदामों और थोक बाजारों में कड़ी जांच करें. जहां भी शक हो, वहां छापेमारी कर कार्रवाई की जाए. अगर किसी के पास कैल्शियम कार्बाइड या ऐसे गैरकानूनी केमिकल मिलते हैं, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

 

बाजार में बिकने वाले फलों पर सख्त नजर

 

जांच के लिए अब खास टेस्ट पेपर का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पता लगाया जा सकेगा कि फलों को आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है या नहीं. यानि अब बाजार में बिकने वाले फलों पर सख्त नजर रखी जाएगी, ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो.

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *