
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, उसका कोई इलाज नहीं होता।ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करके बॉडी का बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ब्लड शुगर नॉर्मल रखने के लिए बॉडी को एक्टिव रखना, दवाओं का सेवन करना, वॉक और एक्सरसाइज करना, तनाव को कंट्रोल करना, खाने में कार्ब्स का सेवन कंट्रोल करना जरूरी है।
♦ डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। सॉल्युबल फाइबर और इनसोल्युबल फाइबर का सेवन ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
यदि आप एक चम्मच साइलियम हस्क यानी इसबगोल का सेवन करते हैं तो इससे आपके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच इसबगोल लें और भोजन से 10 मिनट पहले पिएं। यह एक नेचुरल फाइबर की तरह काम करता है और ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है।
इसबगोल का सेवन ब्लड शुगर स्पाइक को करता है कंट्रोल
सीलियम हस्क भोजन के बाद होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। यह एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है, जो पानी को सोखकर आंत में जेल जैसा पदार्थ बनाता है। इससे कार्बोहाइड्रेट का पाचन और अवशोषण धीमा हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़कर बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता है। एक्सपर्ट ने बताया हालांकि ये दवाओं या संतुलित डाइट का विकल्प नहीं है, लेकिन ब्लड शुगर कंट्रोल में एक सहायक उपाय हो सकता है।
इसबगोल को भोजन से पहले लेना है जरूरी
जब इसे भोजन से 10-15 मिनट पहले लिया जाता है, तो यह पाचन तंत्र की लाइनिंग बनाकर कार्बोहाइड्रेट को धीरे-धीरे प्रोसेस करने में मदद करता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर में होने वाली तेज वृद्धि कम हो जाती है, खासकर हाई-कार्ब फूड के बाद ब्लड में शुगर का स्तर धीरे धीरे बढ़ता है। इस बात में सच्चाई है कि इसबगोल का सेवन खाने से पहले करने से शुगर स्पाइक का खतरा टलता है।
किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा?
इसबगोल का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों और प्री डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा होता है। टाइप-2 डायबिटीज और प्री डायबिटीज मरीजों की खाने के बाद शुगर तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए भी इसबगोल का सेवन असरदार साबित होता है, क्योंकि फाइबर पेट भरा हुआ महसूस करता है और ओवरईटिंग को कम करता है। हालांकि इसका असर अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके से असरदार साबित होता है।
इसबगोल का सेवन करने का सुरक्षित तरीका
♣ 1-2 चम्मच इसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाकर तुरंत पिएं आपको फायदा होगा। याद रखें कि इसके बाद एक और गिलास पानी जरूर पिएं। एक्सपर्ट ने बताया शुरुआत कम मात्रा से इसका सेवन करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि पेट फूलने की समस्या न हो
परामर्श :
♦ अगर आप इसबगोल का सेवन कर रहे हैं तो आप पानी का पर्याप्त सेवन करें। ये पेट में जाकर फूलता है इसलिए पानी ज्यादा पीना जरूरी है, वरना कब्ज की समस्या हो सकती है।
♦ इसबगोल का सेवन कुछ दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है, इसलिए दवाओं से 1-2 घंटे का अंतर रखें।
♦ अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है या आप कई दवाएं लेते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आपको बता दें कि सीलियम हस्क को एक सस्ता और आसान उपाय माना जा सकता है, जो संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और दवाओं के साथ मिलकर ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है। छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा फर्क ला सकती हैं।
