शरीर की संरचना और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है प्रोटीन।

यह न केवल शरीर को जरूरी पोषण देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मददगार साबित होता है। दरअसल, प्रोटीन सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण तक सीमित नहीं है। यह शरीर के ऊतकों की मरम्मत, रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने और हार्मोन व एंजाइम के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम अपने आहार में सही और संतुलित प्रोटीन शामिल करें।

पौधों पर आधारित प्रोटीन : 

पौधों से मिलने वाला प्रोटीन जैसे दालें, बीन्स, सोयाबीन, टोफू, क्विनोआ, नट्स और बीज ये सभी Plant-Based Protein के बेहतरीन स्रोत हैं। खास बात यह है कि ये खाद्य पदार्थ केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि फाइबर, विटामिन और खनिजों से भी भरपूर होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

आइए जानते हैं इसके फायदे…

 

दिल रहेगा मजबूत

पौधों पर आधारित प्रोटीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें फैट बहुत कम होती है और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता। यही कारण है कि ये दिल के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

शोध बताते हैं कि बीन्स, नट्स और बीजों का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है। अगर आप अपनी डाइट में एनिमल बेस्ड प्रोटीन की जगह इनका उपयोग करते हैं, तो यह आपके दिल की सेहत के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

 

वेट लॉस में कारगर

अगर आप वजन कम करने या उसे वैलेंस रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो प्लांट-बेस्ड प्रोटीन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। दालें, साबुत अनाज और बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवर ईटिंग से बचाव होता है। साथ ही, ये कैलोरी में भी कम होते हैं, जिससे वजन को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।

 

बीमारियों से बचाव

पौधों पर आधारित फूड्स कई गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। इसलिए, इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना एक समझदारी भरा कदम है।

 

डाइट में छोटे बदलाव और सेहत पर बड़ा असर

प्रोटीन इंटेक के लिए आपको अपनी पूरी डाइट बदलने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप बड़ा फर्क ला सकते हैं। जैसे – सलाद में चने या राजमा जोड़ें, नाश्ते में पीनट बटर शामिल करें और रोजाना एक समय दाल का सेवन करें। ये छोटे कदम धीरे-धीरे आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इस तरह आपका डेली प्रोटीन इंटेक आसानी से कंप्लीट हो जाएगा।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन                            क्वालीफाईड डायटीशियन                                      डायबिटीज एजुकेटर – अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *